Israel Hamas War: हमास के बाद अब इन यूरोपीय देशों से भी भिड़े नेतन्याहू, कहा- अंतिम विजय तक जंग जारी रहेगी

Israel Hamas War: गाज़ा में इज़राइल की हालिया सैन्य कार्रवाई के विस्तार पर ब्रिटेन(Britain), फ्रांस (France) और कनाडा (Canada) द्वारा कड़ा विरोध जताए जाने के बाद, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन देशों और उनके नेताओं पर आरोप लगाया कि वे 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए 'नरसंहारात्मक हमले' को परोक्ष रूप से इनाम दे रहे।

Israel Hamas War

नेतन्याहू ने क्या कहा?

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक कड़े शब्दों वाला बयान जारी करते हुए कहा कि, इज़राइल हमास के खिलाफ पूर्ण विजय प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस योजना के अनुरूप है जो इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित की गई थी।

नेतन्याहू ने लिखा कि, 'जब लंदन, ओटावा और पेरिस के नेता इज़राइल से उसकी सुरक्षा के लिए जारी रक्षात्मक युद्ध को उस समय रोकने की मांग करते हैं, जब हमास के आतंकवादी अब भी हमारी सीमाओं पर सक्रिय हैं, और साथ ही फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना की वकालत करते हैं तो वे न सिर्फ़ 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हुए नरसंहारात्मक हमले को इनाम दे रहे हैं, बल्कि भविष्य में ऐसे और हमलों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।'

'यह सभ्यता और बर्बरता के बीच का युद्ध है'

उन्होंने आगे कहा, यह सभ्यता और बर्बरता के बीच का युद्ध है। इज़राइल न्यायोचित तरीकों से अपनी रक्षा तब तक करता रहेगा जब तक कि पूर्ण विजय प्राप्त न हो जाए। नेतन्याहू ने इस संघर्ष की शुरुआत का हवाला देते हुए कहा, यह युद्ध 7 अक्टूबर को शुरू हुआ जब फ़िलिस्तीनी आतंकवादी हमारी सीमाओं को पार कर आए, 1,200 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी और 250 से अधिक को गाज़ा के अंधेरे तहखाने में बंधक बना लिया।'

ट्रंप की योजना के अनुसार कार्रवाई

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने युद्ध समाप्त करने की शर्तें स्पष्ट करते हुए कहा,'इज़राइल राष्ट्रपति ट्रंप की योजना को स्वीकार करता है और सभी यूरोपीय नेताओं से ऐसा ही करने का आग्रह करता है। युद्ध कल ही समाप्त हो सकता है यदि बचे हुए सभी बंधकों को रिहा किया जाए, हमास अपने हथियार डाल दे, उसके हत्यारे नेता निर्वासित किए जाएं, और गाज़ा को निरस्त्र किया जाए। कोई भी राष्ट्र इससे कम पर सहमत नहीं हो सकता और इज़राइल तो बिल्कुल भी नहीं।'

ये भी पढ़ें Palestine on Hamas: फिलीस्तनी ने हमास को बताया कुत्ते का पिल्ला, कहा- गाजा हमारे हवाले कर दो

इजराइल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी

यह बयान तब आया जब यूके, फ्रांस और कनाडा ने गाज़ा में शनिवार को शुरू हुए गिडीयोन्स चैरियट्स नामक इज़राइली सैन्य अभियान की निंदा करते हुए एक संयुक्त घोषणा जारी की। इन यूरोपीय नेताओं ने गाज़ा में असहनीय मानवीय पीड़ा, मानवीय सहायता पर इज़राइल की पाबंदियों और वेस्ट बैंक में हो रही बस्तियों के विस्तार की आलोचना की और चेतावनी दी कि यदि इज़राइल ने अपने सैन्य अभियान को नहीं रोका तो उनके खिलाफ प्रतिबंधों सहित कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें Israel Hamas War: गाजा पर शिकंजा कसने की तैयारी में इज़राइल, पूरी पट्टी पर नियंत्रण की योजना उजागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+