Israel Iran War: तेहरान में मौत के तांडव के बीच दुम दबाकर कहां भागे पाकिस्तानी राजदूत?
Israel Iran war: ईरान और इज़राइल के बीच लगातार बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरे पश्चिम एशिया को हिला कर रख दिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब पाकिस्तान ने भी अपने राजनयिकों, गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को ईरान से निकालना शुरू कर दिया है। तेहरान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। सड़कों पर खामोशी है, लेकिन लोगों के मन में डर और असमंजस साफ नजर आ रहा है। हजारों ईरानी नागरिक अपना घर छोड़ रहे हैं और जरूरी सामानों की जमाखोरी शुरू हो चुकी है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया, 'विदेश मंत्रालय राजनयिकों और स्टाफ के परिवारों को सुरक्षित निकाल रहा है। हालांकि, तेहरान स्थित पाकिस्तानी दूतावास और हमारे कांसुलेट्स पहले की तरह काम करते रहेंगे।'

आम नागरिक भी लौट रहे हैं
ईरान-इज़राइल टकराव के बीच पाकिस्तान ने न सिर्फ अपने राजनयिकों को ईरान से बाहर निकालना शुरू किया है, बल्कि ईरान और इराक में फंसे सैकड़ों नागरिकों को भी सुरक्षित स्वदेश वापस लाने की प्रक्रिया तेज़ कर दी है। हर साल हज़ारों पाकिस्तानी ज़ायरीन (तीर्थयात्री) ईरान और इराक के पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। लेकिन इज़राइल के ताबड़तोड़ हमलों के बाद बंद हुए हवाई क्षेत्र के चलते बड़ी संख्या में तीर्थयात्री वहीं फंस गए थे। सरकारी सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने सोमवार को इराक से दो विशेष उड़ानों के ज़रिए 268 नागरिकों को स्वदेश लौटाया, जबकि रविवार को ईरान से 450 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया। इस बीच, पाकिस्तान ने इज़राइल की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह इस संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते अपनाए।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: 'सद्दाम हुसैन जैसा लटका देंगे', ईरान के खामेनेई को इजरायल की चेतावनी
इज़राइल-ईरान युद्ध में भारी तबाही
ईरान और इज़राइल के बीच सैन्य टकराव शुक्रवार से लगातार जारी है। यह संघर्ष उस समय भड़क उठा जब इज़राइल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों और शीर्ष सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाते हुए भीषण हवाई हमले किए। इज़राइल का उद्देश्य स्पष्ट था। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना। इस हमले में अब तक ईरान में करीब 600 लोगों की मौत हो चुकी है। तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब तक वह इज़राइल पर 370 से अधिक मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन हमले कर चुका है। इन हमलों में 24 इज़राइली नागरिकों की मौत और 500 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications