Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Iran Israel War 2025: ईरान-इजरायल युद्ध में किसका नुकसान ज़्यादा? कहां-कहां गिरीं मिसाइलें, कौन-कौन मारा गया?

Iran Israel War 2025 Damage Report: ईरान-इजरायल युद्ध अब एक भीषण संघर्ष का रूप ले चुका है। 13 जून से शुरू हुई इस जंग में दोनों देशों के आसमान मिसाइलों से पटे पड़े हैं और जमीन तबाही की गवाही दे रही है। अब तक न केवल ईरान में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 550 से 600 तक पहुंच चुका है, जबकि इजरायल में कम से कम 24 मौतों की पुष्टि हुई है। इजराइल ने अपने एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं, वहीं ईरान में डॉक्टरों और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Iran-Israel War Reason in Hindi: ईरान-इजरायल में युद्ध क्यों हो रहा?

ईरान व इजरायल देश के बीच 2,300 किलोमीटर की दूरी है। दोनों देश एक-दूसरे से इनकी सीमा तक लगती। फिर भी दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलें और ड्रोन से हमला कर रहे हैं। इस युद्ध की मूल वजह है ईरान की परमाणु हथियारों की दिशा में बढ़ती गतिविधियां, जिसका इजरायल कड़ा विरोध करता रहा है।

Iran Israel War 2025 Damage Report

यह भी पढ़ें- Iran Israel War News in Hindi: इजरायल से क्यों डर गया ईरान? अफसरों के लिए मोबाइल-लैपटॉप पर बैन

Israel Air Strike on Iran: ईरान में क्या तबाह हुआ?

ईरान में मिनिस्ट्री ऑफ जस्टिस, न्यूक्लियर हेड क्वार्टर, नतांज-इस्फहान, परमाणु संयंत्र, तबरीज मिसाइल परिसर, मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रक्षा मंत्रालय कार्यालय, दवन होल्डिंग टावर आदि प्रमुख जगह इजरायल के हमलों में तबाह हो चुकी हैं।

Iran Israel War 2025 Damage Report

यह भी पढ़ें- Indian Students in Iran: ईरान क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, इजराइल हमलों के बीच वापसी यूक्रेन जैसी क्यों नहीं?

Iran Air Strike on Israel: इजरायल में क्या तबाह हुआ?

इजरायल में मोसाद मुख्यालय, तेल अवीव समेत 3 शहरों के रिहायशी इलाके, हाइफा तेल रिफाइनी, बेन गुरियन एयरपोर्ट, फाइटर जेट के फ्यूल, प्रोडक्शन फेसिलिटी जैसे जगह ईरान की एयर स्ट्राइक में तबाह हो गई हैं।

Iran Israel War 2025 Damage Report

Iran-Israel War Timeline: ईरान-इजरायल युद्ध की टाइमलाइन

13 जून को 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' की शुरुआत: इजरायल ने ईरान पर एकसाथ 200 फाइटर जेट्स से हमला किया। इसमें 14 वैज्ञानिक और 20 से अधिक सैन्य कमांडर मारे गए। जवाब में ईरान ने 'ऑपरेशन टू प्रॉमिस थ्री' चलाया और सैकड़ों मिसाइलें दागीं।

14 जून को रक्षा मंत्रालय पर सीधा हमला: ईरान ने इजरायली डिफेंस मिनिस्ट्री को निशाना बनाया और दावा किया कि तीन F-35 जेट्स गिराए। अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता रद्द हुई।

15 जून को ऊर्जा ठिकानों पर हमला: इजरायल ने ईरान के तीन तेल-गैस संयंत्रों को निशाना बनाया। ईरान ने मुस्लिम देशों से समर्थन मांगा। हाइफा रिफाइनरी को मिसाइल हमले में नुकसान।

16 जून को सबसे बड़ा हमला: ईरान के मिसाइल अटैक में 8 की मौत और 200 से ज्यादा घायल। इजरायल ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्रालय पर जवाबी हमला किया।

17 जून को मोसाद मुख्यालय पर सीधा अटैक: ईरान ने तेल अवीव में मोसाद हेडक्वार्टर को निशाना बनाया। 600 से ज्यादा विदेशी नागरिक ईरान से निकाले गए। 21 मुस्लिम देशों ने इजरायल की निंदा की।

Iran Israel War 2025 Damage Report

Iranian Army Top commanders: इजरायल के हमलों में मारे गए ईरानी सेना के शीर्ष अफसर

1 मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी: ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ। IRGC और आर्मी दोनों के प्रमुख। अयातुल्ला खामेनेई के बाद दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य नेता।

2 जनरल हुसैन सलामी: IRGC के कमांडर-इन-चीफ। दशकों से ईरानी सुरक्षा रणनीति के केंद्र में।

3 ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीजादेह: IRGC एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख। मिसाइल और ड्रोन हमलों के प्रमुख योजनाकार।

4 जनरल गुलाम अली राशिद: डिप्टी कमांडर, खतम-उल-अनबिया हेडक्वार्टर। ईरान-इराक युद्ध के वरिष्ठ योद्धा।

5 जनरल गुलाम रेजा मेहराबी: खुफिया विभाग के डिप्टी हेड। हिजबुल्लाह जैसे प्रॉक्सी नेटवर्क की निगरानी में माहिर।

6 जनरल मेहदी रब्बानी: ऑपरेशन्स डिपार्टमेंट के डिप्टी हेड। सभी बड़े अभियानों की रणनीति में शामिल।

7 मोहम्मद काजमी: IRGC इंटेलिजेंस के प्रमुख। 2022 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई के लिए चर्चित।

8 मेजर जनरल अली शादमानी: खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर के प्रमुख। खामेनेई के विश्वासपात्र और सैन्य सलाहकार।

यह भी पढ़ें- Iran Israel War News in Hindi: इजरायल से क्यों डर गया ईरान? अफसरों के लिए मोबाइल-लैपटॉप पर बैन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+