Israel Iran War Updates: इजराइल ने बैन की UN चीफ की एंट्री, US ने कहा- 'ईरान और कोई हमला न करे'
Israel Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ाते हुए, ईरान ने इजराइल की ओर 200 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने इजराइल पर उस वक्त हमला किया है, जब अमेरिका ने हमला करने पर ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कुछ ही समय पहले अमेरिका ने कहा था, कि उसे संकेत मिले हैं कि तेहरान तेल अवीव के खिलाफ "जल्द ही बैलिस्टिक मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है"।
सेना के निर्देश के बाद इजराइली बम आश्रयों की ओर भाग रहे हैं और पूरे इजराइल में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। यरुशलम और जॉर्डन नदी घाटी में विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, कि इजराइल देश पर ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देगा। उन्होंने कहा, कि "हम रक्षा और आक्रमण के मामले में उच्च अलर्ट पर हैं, हम इजराइल के नागरिकों की रक्षा करेंगे। इस (मिसाइल) फायर के परिणाम होंगे। हमारे पास योजनाएं हैं, और हम उस समय और स्थान पर कार्रवाई करेंगे जो हम चुनेंगे।"
इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है और बड़े अपडेट्स के लिए आप हमारी पेज को रीफ्रेश करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications