Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Israel Vs Iran Military Power: ईरान ने कर दिया हमला, अब इजराइल की पलटवार की बारी, किसमें कितना दम?

Israel Vs Iran Military Power: मध्य पूर्व में तनाव को और भड़काते हुए, ईरान ने मंगलवार देर रात इजराइल में कम से कम 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे देश को एक साथ तीन मोर्चों पर लड़ना पड़ा। इजराइली सेना के अनुसार, कई रॉकेटों को इजराइल की वायु रक्षा प्रणाली ने रोक दिया, कुछ मध्य और दक्षिणी इजराइल में गिरे।

हवाई हमले के बाद पूरे इजराइल में सायरन बजने लगे और मिसाइलों की नारंगी चमक रात के आसमान में फैल जाने के कारण निवासी बम आश्रयों में भाग गए। इजराइल ने हमले का बदला लेने का वादा किया, जिसके बारे में उसने कहा है, कि इससे केवल कुछ ही लोग घायल हुए। हालांकि, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में छर्रे गिरने से एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की मौत हो गई।

Israel Vs Iran Military Power

ईरान का यह हमला ईरान समर्थित मिलिशिया हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की लेबनान में इजराइली हमले में मौत के बाद हुई है। इजरायल ने मंगलवार को भी लेबनान पर हवा से बमबारी की, जबकि उसके सैनिक जमीन पर आगे बढ़ रहे थे। हिज्बुल्लाह ने कसम खाई है, कि जब तक गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम नहीं हो जाता, तब तक वह इजराइल पर रॉकेट दागना जारी रखेगा, जिसका ईरान भी समर्थन करता है।

वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री ने साफ साफ शब्दों में कहा है, कि इजराइल बदला लेगा। ऐसे में मिडिल ईस्ट में भीषण युद्ध की आशंका काफी बढ़ गई है। आइये जानते हैं, कि इजराइल और ईरान में कौन ज्यादा ताकतवर है, किसके पास ज्यादा सैन्य शक्ति है?

ईरान बनाम इजराइल: मिलिट्री पावर

- ग्लोबल फायर पॉवर इंडेक्स की साल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की कुल जनसंख्या 8 करोड़ 75 लाख 90 हजार के करीब है। जबकि, इजराइल की जनसंख्या 90 लाख 50 हजार के करीब है।

- ईरान के पास 6 लाख 10 हजार एक्टिव सैन्य कर्मी हैं, जबकि इजराइल के पास सिर्फ एक लाख 70 हजार एक्टिव सैन्य कर्मी हैं।

- ईरान के पास 3 लाख 50 हजार रिजर्व बल है, जबकि इजराइल के पास 4 लाख 65 हजार रिजर्व बल है।

- ईरान के पास 2 लाख 20 हजार पैरामिलिट्री फोर्स है, जबकि इजराइल के पास 35 हजार पैरामिलिट्री जवान हैं।

- ईरान का डिफेंस बजट 9 अरब 95 करोड़ 44 लाख डॉलर है, जबकि इजराइल का डिफेंस बजट साढ़े 24 अरब डॉलर के करीब है।

- ईरान पर बाहरी कर्ज करीब 8 अरब डॉलर है, जबकि इजराइल पर बाहरी कर्ज एक खरब, 35 अरब डॉलर के करीब है।

- ईरान के पास 551 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि इजराइल के पास 612 एयरक्राफ्ट हैं।

- ईरान के पास 186 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं, जबकि इजराइल के पास 241 फाइटर एयरक्राफ्ट हैं।

- ईरान के पास डेडिकेटेड अटैक टैंकों की संख्या 23 है, जबकि इजराइल के पास 39 है।

- ईरान के पास 7 एरियल टैंकर हैं, जबकि इजराइल के पास 14 एरियल टैंकर हैं।

- ईरान के पास 129 हेलीकॉप्टर हैं, जबकि इजराइल के पास 146 हेलीकप्टर हैं।

- ईरान के पास 1996 टैंक हैं, जबकि इजराइल के पास सिर्फ 1370 ही टैंक हैं।

Israel Vs Iran Military Power
बात अगर नौसेना शक्ति की करें, तो ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक,

- ईरान के पास 101 युद्धपोत हैं, जबकि इजराइल के पास 67 युद्धपोत हैं।

- ईरान और इजराइल, दोनों ही देशों के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं।

- दोनों ही देशो के पास हेलीकॉप्टर कैरियर भी नहीं हैं।

- ईरान के पास 19 पनडुब्बियां हैं, जबकि इजराइल के पास सिर्फ 5 पनडुब्बियां हैं।

आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए, तो इजराइल से ज्यादा सैन्य शक्ति ईरान के पास है, लेकिन इजराइल को अमेरिका का समर्थन हासिल होने के साथ साथ उसके पास परणाणु बम है, जो ईरान के पास नहीं है। ऐसे में अगर युद्ध शुरू होता है, तो ईरानी हमले को तो अमेरिका रोक देगा, लेकिन इजराइली हमले को रोकना ईरान के लिए मुमकिन नहीं होगा। इसके अलावा, युद्ध की स्थिति में अमेरिका अपने हथियार भंडार भी इजराइल के लिए खोल देता है, साथ ही अमेरिकी सैटेलाइट्स को इजराइल को युद्ध की रियल टाइम जानकारी देते हैं और इन क्षेत्रों में ईरान पिछड़ सकता है।

इसके अलावा, इजराइल के पास अमेरिका के स्टील्थ फाइटर जेट्स हैं, लेकिन ईरान के पास स्टील्थ सुविधा नहीं है और यहां ईरान पर इजराइल काफी ज्यादा भारी साबित हो सकता है। इसके अलाला, ईरान सालों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जबकि इजराइल के लिए अमेरिकी खजाना भी खुला हुआ है और युद्ध की स्थिति में दुनियाभर में फैले अमीर इजराइली देश की मदद के लिए सामने आ जाते हैं, लेकिन ईरान यहां भी अकेला पड़ जाएगा और ये वो वजहें हैं, कि अगर जंग शुरू होती है, को ईरान के लिए इजराइल के सामने टिकना काफी मुश्किल हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+