VIDEO: टाइटेनिक की तरह डूबा ईरान का सबसे बड़ा नेवी जहाज 'खर्ग', 400 क्रू मेंबर थे सवार

ईरान के इस जहाज का नाम खर्ग था और उसे फिलहाल तेल की फैक्ट्री के एक काम में लगाया गया था और उसमें अचानक आग लग गई।

तेहरान, जून 02: ईरानी की नेवी को बहुत बड़ा झटका लगा है और उसके बेड़े का सबसे बड़ा जहाज आग लगने से पूरी तरह से बर्बाद होकर समद्र में डूब गया है। ये हादसा स्ट्रेट ऑफ होरमज़ में हुआ है। हालांकि, ईरान की नेवी में आग कैसे लगी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन जो वीडियो फूटेज आए हैं, उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से ईरानियन जहाज समुद्र में जल रहा है। जहाज से धुएं का गुबार निकल रहा है। ईरान के लिए ये हादसा बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि ये ईरान के सबसे बड़े मिलिट्री जहाजों में से एक था।

समुद्र में जला ईरानियन जहाज

समुद्र में जला ईरानियन जहाज

ईरान के इस जहाज का नाम खर्ग था और उसे फिलहाल तेल की फैक्ट्री के एक काम में लगाया गया था। ईरान की सेना के मुताबिक खर्ग नाम का जहाज तेल टर्मिनल के कामों में लगा था और अचानक उसमें आग लग गई। जहाज को जलने से बचाने के लिए ईरान की नेवी करीब 20 घंटों तक मेहनत करती रही, लेकिन अंत में उसे बचाया नहीं जा सका। अभी तक जो तस्वीरें आई हैं, उनमें दिख रहा है कि जहाज पर मौजूद ईरानियन नेवी के जवान जहाज से किसी तरह जान बचाकर निकल रहे हैं। वहीं, एक और वीडियो, जिसे दिन के वक्त लिया गया है, उसमें दिख रहा है कि जहाज से धुएं की तेज लपटें निकल रही हैं।

Recommended Video

    Iran का सबसे बड़ा Navy Ship Kharg आग लगने के बाद डूबा, 400 क्रू मेंबर थे सवार !| वनइंडिया हिंदी

    400 से ज्यादा क्रू मेंबर

    ईरान की सेना के मुताबिक खर्ग नाम का ये जहाज से ट्रेनिंग देने का काम लिया जाता था और जिस वक्त जहाज में आग लगी, उस वक्त जहाज के अंदर 400 से ज्यादा क्रू मेंबर सवार था। हालांकि, सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, स्थानीय मीडिया ने दावा किया है कि इस हादसे में करीब 20 लोग थोड़ा जले हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरानियन नेवी का ये जहाज जस्क नाम के पोर्ट के पास डूबा है, जो ईरान के दक्षिण भाग में स्थित है।

    ब्रिटेन में बना था जहाज

    रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के इस सबसे बड़े जहाज को ब्रिटेन ने बनाया था और 1979 में ईरान की क्रांति के बाद इसे ईरान के हवाले किया गया था। वहीं, ईरान की सरकार ने खर्ग जहाज को 1984 में ईरानियन नेवी के हवाले किया था। ईरान के नेवी अफसरों ने कहा है कि जहाज के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स को पिछले कुछ सालों में बदल दिया गया था और इस जहाज की मदद से कई दूसरे जहाजों की मदद की जाती थी। इस जहाज के पास काफी वजनदार सामान उठाने की भी क्षमता थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+