Live

Breaking LIVE: मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Breaking LIVE: भीषण गर्मी और उमस से परेशान मायानगरी मुंबई में बारिश ने मौसम को सुहाना तो बनाया लेकिन मानसून की यह राहत महज कुछ ही घंटों में मुंबईकरों के लिए आफत बन गई है, जगह-जगह पर तगड़ा जाम लोगों के लिए मुसीबत खड़ा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE

LIVE Feed
Jun 24, 2026, 10:22 AM IST

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच दादर इलाके में पेड़ उखड़ने से एक कार को नुकसान पहुंचा है। BMC ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों में मध्यम से भारी बारिश के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की है।
Jun 24, 2026, 10:18 AM IST

Breaking LIVE: 'कश्मीर भारत का अंग है', संयुक्त राष्ट्र में भारत ने लगाई पाकिस्तान को लताड़

मैं पाकिस्तान के प्रतिनिधि की ओर से की गई अनावश्यक टिप्पणियों का भी ज़िक्र करना चाहता हूँ। यह हैरानी की बात है कि एक सह-अध्यक्ष, जिससे अपने व्यवहार में संतुलित और निष्पक्ष रहने की उम्मीद की जाती है, उसने इस मंच का राजनीतिकरण करने का फ़ैसला किया। समय की कमी को देखते हुए मैं बस इतना ही ज़ोर देकर कहना चाहता हूँ कि जम्मू-कश्मीर केंद्र-शासित प्रदेश पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है; यह हमेशा से ऐसा ही रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा-यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पर्वतनैनी हरीश
Jun 24, 2026, 10:15 AM IST

Breaking LIVE: मुंबई में कई जगहों पर ट्रैफ़िक धीमा

मुंबई में कई जगहों पर बारिश और जलभराव के कारण सायन में ट्रैफ़िक धीमा हो गया है।
Jun 24, 2026, 10:14 AM IST

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का कहर, विक्रोली में दीवार गिरी

मुंबई में भारी बारिश हो रही है, BMC के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश होगी, साथ ही शहर और उपनगरों में बिजली चमकने और गरजने की भी संभावना है तो वहीं विक्रोली वेस्ट में एक रिहायशी इमारत के पास बनी दीवार गिरने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+