Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, DSP हटाए गए, बिलौटी गांव में महापंचायत आज

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सात दिन बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है। जगदीशपुर के DSP राजेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पंकज मिश्रा को नया DSP बनाया गया है। वहीं भरत तिवारी की मां की शिकायत पर DSP, तत्कालीन SHO और एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है।

इस बीच भरत तिवारी के गांव बिलौटी में न्याय की मांग को लेकर महापंचायत बुलायी गई है, जिसमें कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है। एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह मामला लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bharat Tiwari Encounter Case

Bhojpur Encounter मामले में DSP राजेश शर्मा को हटाया गया

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा को अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है। एनकाउंटर के बाद लगातार उठ रहे सवालों और बढ़ते दबाव के बीच यह फैसला लिया गया। राजेश शर्मा की जगह पंकज मिश्रा को नया DSP बनाया गया है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसे मामले से जुड़ा अहम प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं: भरत तिवारी एनकाउंटर में बिहार पुलिस पर ही गिरी गाज, SDPO और थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

मां की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी शिकायत के आधार पर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR में तत्कालीन जगदीशपुर SDPO, तत्कालीन शाहपुर थाना प्रभारी और एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है। परिवार का आरोप है कि भरत तिवारी के साथ गलत तरीके से कार्रवाई की गई। अब FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच नए सिरे से होने की उम्मीद बढ़ गई है।

बिलौटी गांव में होगी महापंचायत

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को उनके पैतृक गांव बिलौटी में महापंचायत आयोजित की जा रही है। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का मकसद निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को मजबूत करना है। गांव में इसको लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

कई संगठनों के शामिल होने की संभावना

महापंचायत में बिहार समेत कई राज्यों से सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की बात कही जा रही है। करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा और हिंदू जागरण मंच जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों का दावा है कि यह सिर्फ एक गांव का मामला नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है, इसलिए देशभर से लोग समर्थन देने पहुंच सकते हैं।

ये भी पढे़ं: Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी का ऐसा बयान, भड़के चिराग पासवान, लगा दी क्लास

एनकाउंटर पर अब भी बने हुए हैं सवाल

भरत तिवारी की मौत के बाद से पुलिस की कार्रवाई लगातार सवालों के घेरे में है। परिवार और समर्थकों का दावा है कि यदि भरत ने हथियार डाल दिए थे तो फिर एनकाउंटर क्यों किया गया। इसी सवाल को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है और कई नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब FIR दर्ज होने और DSP के हटने के बाद जांच की दिशा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+