MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव पर लगे आरोपों को बीजेपी ने बताया निराधार, कांग्रेस पर लगाया साजिश का आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया, उन्हें झूठी राजनीतिक चालें बताया। पार्टी ने यादव और उनके परिवार के लिए स्थिर भूमि रिकॉर्ड का हवाला दिया, और तर्क दिया कि ये आरोप मध्य प्रदेश में चल रहे विकास प्रयासों को अस्थिर करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता ऐसे षडयंत्रों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

BJP Defends Mohan Yadav Against Allegations

हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक लोकप्रिय नेता हैं और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह केवल राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 में दाखिल किए गए नामांकन के अनुसार उनके पास 17 एकड़ जमीन थी और वर्ष 2026 तक उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी तरह उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज 12.29 एकड़ जमीन में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ। खंडेलवाल ने बताया कि जिस सिद्धि विनायक कंपनी का जिक्र आरोपों में किया गया है, उसके पास वर्ष 2023 में 68 एकड़ जमीन थी, जो अब घटकर 65 एकड़ रह गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2017 में ही कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे वैभव यादव के पास जो 16 एकड़ जमीन थी, उसमें भी मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बहू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर स्थित है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन रिश्तेदारों का जिक्र आरोपों में किया गया है, उनका मुख्यमंत्री और उनके परिवार से किसी प्रकार का संबंध नहीं है और उनके अपने स्वतंत्र व्यावसायिक और सामाजिक अस्तित्व हैं।

हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर पिछड़े वर्ग के नेतृत्व को स्वीकार न करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री बना है, कांग्रेस ने उसे कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार ऐसे नेताओं के खिलाफ षडयंत्र रचती रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों, उद्योगों और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कांग्रेस विकास कार्यों में मुकाबला नहीं कर पा रही, इसलिए झूठे आरोपों के जरिए राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। बीजेपी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+