पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के घर पसरा मातम, कौन थे भाई शाहिद अख्तर? अचानक कैसे हुई मौत?

Who Was Shoaib Akhtar Brother: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। शोएब अख्तर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। पाकिस्तानी फैंस शोएब के साथ दुःख की घड़ी में साथ खड़े नजर आए।

शोएब ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जनाजे की जगह की जानकारी बाद में देने की बात कही। पाक मीडिया के कुछ पत्रकारों के सोशल मीडिया पोस्ट्स के अनुसार शोएब के भाई के जनाजे की नमाज इस्लामाबाद में हो सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Shoaib Akhtar

कौन थे शाहिद अख्तर

शाहिद अख्तर शोएब अख्तर के बड़े भाई थे। वह कभी-कभार सार्वजनिक रूप से चर्चा में आए। उदाहरण के लिए, 2014 में उन्होंने मीडिया को पुष्टि की थी कि उनके भाई (शोएब) की शादी होने वाली है। क्रिकेट या टीवी की दुनिया में उनकी कोई सक्रिय भूमिका नहीं थी, वह लाइमलाइट से दूर रहकर अपना निजी जीवन जीना पसंद करते थे।

शोएब अख्तर के करियर में क्या था योगदान?

हालांकि शाहिद अख्तर क्रिकेटर नहीं थे, लेकिन शोएब अख्तर के शुरुआती संघर्ष में उनका अहम योगदान माना जाता है। शोएब कई इंटरव्यू और अपनी आत्मकथा में बता चुके हैं कि कठिन आर्थिक हालात के बावजूद परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। बड़े भाई होने के नाते शाहिद ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं, जिससे शोएब अपने क्रिकेट करियर पर पूरा ध्यान दे सके।

कैसे हुई मौत?

शोएब अख्तर ने अपने भाई के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद क्रिकेट जगत और प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया। हालांकि परिवार ने अभी तक यह नहीं बताया है कि शाहिद अख्तर की मौत किस वजह से हुई। सोशल मीडिया पर बीमारी और हार्ट अटैक जैसी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शोएब अख्तर के कितने भाई-बहन हैं?

शोएब अख्तर अपने परिवार में चार भाइयों में चौथे नंबर पर हैं। यानी उनके तीन बड़े भाई हैं, जबकि परिवार में एक छोटी बहन भी है। खुद शोएब अपनी आत्मकथा में इसका जिक्र कर चुके हैं। हालांकि शोएब अख्तर क्रिकेटिंग मंचों पर अपने भाइयों के साथ नजर नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+