Alka Yagnik: क्या बीमार हैं अलका याज्ञनिक? पद्म पुरस्कार समारोह का वीडियो वायरल, गायिका ने दिया जवाब

Alka Yagnik Health Update: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याज्ञनिक को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार से राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्‍मानित किया। अलका याज्ञनिक लंबे समय बाद ऐसे किसी सार्वजनिक मंच पर नजर आईं। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस अपनी चहेती सिंगर की सेहत को लेकर चितिंत हो गए हैं।

सहारा लेकर मंच पर पहुंची अलका याज्ञनिक

अलका याज्ञनिक पद्म भूषण सम्मान लेने मंच तक सहारा लेकर चलती नजर आईं। अलका याज्ञनिक को ऐसी कमजाेर हालत में देखकर वहां मौजूद विशिष्ट अतिथि और उनके ऑनलाइन फैंस काफी भावुक हो गए। वायरल तस्‍वीरों और वीडियो में उनके चेहरे और शरीर में थकान साफ नजर आ रही है। कई चिंतित प्रशंसकों ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि हमारी पसंदीदा गायिका पहले जैसी नहीं दिख रही हैं। कुछ फैंस ने कहा आपको इस हालत में देखकर दिल टूट गया।

Alka Yagnik

फैंस की इस बढ़ती बेचैनी और सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच, अब अलका याज्ञनिक ने खुद एक भावुक मैसेज अपनी सेहत को लिखकर अपडेट दिया है।

अलका याज्ञनिक ने फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश

इसके बाद अलका ने अपने फैंस के एक पोस्‍ट लिखी, उन सभी लोगों का आभार जताया है जो उनके जल्द स्वस्थ होने की लगातार दुआएं मांग रहे हैं। "पिछले दो सालों से मैं लोगों की नज़रों से थोड़ा दूर रही। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम गई और अपनी ज़िंदगी के बारे में भी ज़्यादा कुछ साझा नहीं किया। आप में से बहुत से लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से गुज़र रही थी। इस पूरे सफ़र में आपके प्यार, दुआओं, संदेशों और साथ ने मुझे हमेशा हिम्मत दी है। ये सम्‍मान उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्‍होंने मेरी आवाज़ को अपनाया, मेरे गीतों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया और हर अच्छे-बुरे दौर में मेरा साथ दिया।"

'मैं धीरे-धीरे फिर से रिकवर कर रही हूं...'

अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए अलका ने लिखा, 'मैं धीरे-धीरे फिर से रिकवर कर रही हूं, और आज यहां आना मेरे लिए बहुत मायने रखता था - सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आप सभी के लिए, जो इस सफ़र का हिस्सा रहे हैं। आपके प्यार, स्नेह, दुआओं और विश्वास के लिए दिल से धन्यवाद। आज मैंने सिर्फ एक पुरस्कार नहीं लिया, बल्कि करोड़ों लोगों का प्यार महसूस किया, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। दिल से शुक्रिया। इसके साथ ही दिल वाला इमोजी शेयर किया। गायिका ने इस बात को पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया कि इस तरह के गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से वो धीरे-धीरे उबर रही हैं।

किस बीमारी से जूझ रहीं अलका याज्ञनिक?

बता दें जून 2024 में अलका याज्ञनिक ने पहली बार दुनिया के सामने अपनी इस गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी का खुलासा करके सबको चौंका दिया था। उन्होंने बताया था कि एक हवाई यात्रा से लौटने के बाद अचानक उन्हें कुछ भी सुनाई देना बंद हो गया था। बाद में मेडिकल चेकअप और टेस्‍ट के बाद डॉक्टरों ने इसे दुर्लभ 'सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss - SNHL) बीमारी बताई है। जो एक वायरल अटैक के कारण हुआ था।

Sensorineural Hearing Loss - SNHL बीमारी क्‍या होती है क्‍या होती है दिक्‍कत?

दरअसल, यह बीमारी मुख्य रूप से कान के संवेदनशील अंदरूनी हिस्से या ब्रेन तक आवाज पहुंचाने वाली नाजुक Nerve pathway को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती है। संगीत की दुनिया में दशकों तक सक्रिय रहने वाले और बारीक सुरों पर जीने वाले किसी भी सिंगर के लिए यह बेहद भयावह स्थिति होती है। यही कारण है कि डॉक्टरों की सख्त हिदायत पर अलका याग्निक ने फिलहाल खुद को लाइव शो और रिकॉर्डिंग से दूर रखा है।

अलका याज्ञनिक ने युवाओं को हेडफोन ना इस्‍तेमाल करने की दी सलाह?

अलका याज्ञनिक डॉक्टरों की विशेष निगरानी में मुंबई में रहकर अपनी थेरेपी करवा रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस प्रकार के गंभीर मामलों में सटीक इलाज के साथ-साथ तेज आवाज और किसी भी प्रकार के शोर-शराबे वाले माहौल से पूरी तरह दूरी बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। खुद गायिका ने भी युवाओं से हेडफोन का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। हालांकि पूर्ण रूप से स्वस्थ होने और पुरानी लय में लौटने में कितना समय लगेगा, इस पर डॉक्टरों ने अभी तक कोई निश्चित समय सीमा नहीं बताई है।

अलका याज्ञनिक ने 20,000 से ज्यादा गाने गाए

अलका याज्ञनिक चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 20,000 से ज्यादा गाने फिल्मों और संगीत एल्बमों के लिए गाए हैं। 1990 और 2000 के दशक में अलका याज्ञनिक बाॅलीवुड की आवाज बन गईं।

Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya कितने अमीर हैं? EX CM के नाती से क्‍या जान्‍हवी रचा रहीं शादी!
Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya कितने अमीर हैं? EX CM के नाती से क्‍या जान्‍हवी रचा रहीं शादी!

7 बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्‍मानित अलका याज्ञनिक के सदाबहार गाने

अलका के लोकप्रिय गीतों में एक दो तीन, परदेसी परदेसी, टिप टिप बरसा पानी, ताल से ताल मिला, कुछ कुछ होता है, सूरज हुआ मद्धम, बोले चूड़ियां और अगर तुम साथ हो जैसे कई सदाबहार गाने शामिल हैं। उनकी मधुर आवाज़ और शानदार गायकी के कारण उन्हें 7 बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला और आज भी उनके गीत करोड़ों लोगों की पसंद बने हुए हैं।

Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के होने वाले दामाद की जाति क्‍या है? EX CM के नाती की Caste पर मचा था बवाल
Janhvi Kapoor: बोनी कपूर के होने वाले दामाद की जाति क्‍या है? EX CM के नाती की Caste पर मचा था बवाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+