IND vs IRE: कब और कहां होगा भारत-आयरलैंड के बीच पहला टी20? वैभव सूर्यवंशी उड़ाएंगे चौके-छक्के

IND vs IRE 1st T20 Schedule: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दोनों टीमें पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी, लेकिन भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। क्या उन्हें पहले ही मैच में मौका मिलेगा?

घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद आयरलैंड और यूके दौरे पर है। मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा और भारतीय दर्शक इसे कब देख पाएंगे? आइए जानते हैं पहले टी20 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

vaibhav sooryavanshi

IND vs IRE: कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम 6:00 बजे होगी। टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा।

IND vs IRE: कहां खेला जाएगा पहला टी20?

पहला टी20 मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में आयोजित होगा। यह मैदान आयरलैंड के प्रमुख क्रिकेट वेन्यू में गिना जाता है। यहां की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें

इस दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है। उन्होंने पिछले कुछ समय में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब उनके पास भारतीय टीम के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो फैंस उनसे आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद करेंगे। श्रीलंका में उनकी 11 गेंदों में आई फिफ्टी के बाद प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है। नीतीश रेड्डी के चोटिल होने पर सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर के लिए भी यह दौरा काफी ख़ास है, उनको पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिलेगा। सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है।

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्संयांश शेडगे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे? 2 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के पास भी था यही नंबर
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में किस नंबर की जर्सी पहनेंगे? 2 दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के पास भी था यही नंबर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+