Haifa पर हमला कर ईरान ने दे दी है अमेरिका को खुली चुनौती, जानें यह पोर्ट सिटी क्यों है इतना महत्वपूर्ण
Iran attack Haifa: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध में दोनों देशों का एक-दूसरे पर जोरदार हमले का दौर जारी है। ईरान ने इजरायल के प्रमुख पोर्ट सिटी हाइफा पर जोरदार हमला किया है। हाइफा इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर और भूमध्य सागर तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। हाइफा को निशाना बनाना ईरान और खामनेई की अमेरिका को सीधे चुनौती देने की मंशा के तौर पर समझा जा रहा है। यह महत्वपूर्ण बंदरगाह होने के साथ ही अमेरिका और इजरायल दोनों के लिए रणनीतिक तौर पर अहम है। समझें हाइफा क्यों इतना अहम है।
Iran attack Haifa: हाइफा का रणनीतिक महत्व
हाइफा को मध्य-पूर्व में ऐतिहासिक और राजनैतिक दृष्टि से हमेशा ही अहम बंदरगाह माना गया है। जानते हैं क्यों अमेरिका और वैश्विक रणनीतिक दृष्टिकोण से हाइफा इतना महत्वपूर्ण है। खास तौर पर हालिया संघर्ष के बीच इसकी क्या महत्ता है। इजरायल के लिए यह वैश्विक और समुद्री सुरक्षा के लिहाज से अहम पोर्ट है। यहां से इजरायल हर साल 30 मिलियन टन कार्गो संभालने का काम करता है। वाणिज्यिक कारोबार और यूरोप के साथ मिडिल ईस्ट तक आयात-निर्यात और शिपिंग संबंधी गतिविधियों के लिए भी यह महत्वपूर्ण पोर्ट है।

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने Israel-Iran जंग पर मोदी सरकार से मांगा जवाब, बोलीं- देर नहीं हुई, हमें ईरान का साथ देना चाहिए
Israel Iran War के बीच खामनेई ने हाइफा को क्यों बनाया निशाना
हाइफा इजरायल का महत्वपूर्ण तकनीकी और वैश्विक शहर है। इस क्षेत्र में बड़ी रिफ़ाइनरी (BAZAN Group) और केमिकल इंडस्ट्री है। इजरायल का महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी पार्क माताम भी इसी शहर में है। तकनीकी और शोध संस्थान भी इस शहर में हैं। हाइफा में इजरायली नौसेना का मुख्य अड्डा है। नौसेना के ताकतवर और एडवांस पनडुब्बी और मिसाइल युद्धपोत शामिल हैं। यह उत्तरी तट की रक्षा के लिहाज से भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। इजरायल का हाइफा पर हमला बहुत सोच-समझकर किया गया अटैक है। खामनेई एक ही वार से इजरायल और अमेरिका दोनों को यह संदेश देना चाहते हैं कि ईरान पूरी मजबूती के साथ संघर्ष में शामिल है।
यह भी पढ़ें: Indians Return from Iran List: ईरान से 290 भारतीयों की वतन वापसी, आंखों में छलके आंसू, जानें कौन कहां से है?
अमेरिका के लिए क्यों है जरूरी?
अमेरिकी नौसैनिक बेड़े जैसे कि यूएसएस ज़ॉर्ज एच.डबल्यू. बुश समय-समय पर हाइफा की समुद्री सीमा को मजबूत करने के लिए आईडीएफ को सहयोग करते हैं। रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय प्रतिष्ठान को मजबूत करने के लिए इजरायल के साथ मिलकर अमेरिका काम कर रहा हैं। हाइफा पोर्ट मध्य-पूर्व से यूरोप और नॉर्थ अमेरिका तक की शिपिंग मार्गों में अहम भूमिका निभाता है। तेल-गैस, तकनीक, और सामरिक सामग्रियों के आपूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने के लिहाज से यह अमेरिका के लिए अहम पोर्ट है। अमेरिका ने इस पोर्ट में काफी निवेश भी किया है। हाल के ईरान-इजरायल तनाव में हाइफा पोर्ट कई बार खाली किया गया है और बीच में माल ढुलाई बंद करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: अडाणी का हाइफा पोर्ट ईरानी मिसाइल हमलों से अप्रभावित, परिचालन सामान्य: सूत्र
अडानी समूह ने भी हाइफा में किया है निवेश
वैश्विक व्यापार में भागीदारी को देखते हुए अडानी पोर्ट्स ने हाइफा पोर्ट में बड़ा निवेश किया है। भारत, अमेरिका, और मध्य-पूर्वीय देशों के साथ मजबूत व्यापारिक साझेदारी के लिहाज से यह अहम कदम है। इस कॉरिडोर की स्थिरता भारत-इजरायल-अमेरिका रणनीतिक गठजोड़ को भी मजबूत बनाती है। अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई हो या आर्थिक साझेदारी, हाइफा की सुरक्षा और संचालन अंतरराष्ट्रीय तौर पर शांति, व्यापार नेटवर्क और ऊर्जा रूट्स के लिए महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications