Azadi Ka Amrit Mahotsav : ब्राजिल के रियो डि जेनेरियो शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा INS तरकश
आईएनएस तरकश 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए दक्षिण अमेरिका के दौरे पर है। आईएनएस तरकश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क, 29 जुलाई : भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश 'आजादी का अमृत महोत्सव'को लेकर 15 अगस्त को दक्षिण अमेरिका के रियो डि जेनेरियो शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। इस जहाज ने भूमध्यसागरीय तैनाती पूरी करके अपनी लंबी दूरी की यात्रा जारी रखने के लिए अटलांटिक में प्रवेश कर लिया है। जहाज ने इस दौरान अटलांटिक में रॉयल मोरक्को की नौसेना के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।

15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगा आईएनएस तरकश
आईएनएस तरकश 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए दक्षिण अमेरिका के दौरे पर है। आईएनएस तरकश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ब्राजील के रियो डि जेनेरियो शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

INS तरकश आजादी का अमृत महोत्व के लिए द.अमेरिका पहुंचेगा
बता दें कि, 26 जुलाई 2022 को, जहाज ने रॉयल मोरक्को नेवल शिप हसन 2, एक फ्लोरियल क्लास कार्वेट के साथ अटलांटिक में एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। किए गए अभ्यासों में मैन ओवरबोर्ड ड्रिल, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर ऑपरेशन, समुद्र में पुन:पूर्ति के लिए दृष्टिकोण, सामरिक युद्धाभ्यास और हेलीकॉप्टर क्रॉस डेक लैंडिंग शामिल थे।

कौन-कौन सी जगह गया आईएनएस तरकश
नौसेना का युद्धपोत आईएनएस तरकश तीन दिवसीय यात्रा पर स्पेन गया था। स्पेन के वालेंसिया पोर्ट पर आईएनएस तरकश को आगंतुकों के लिए खुला रखा गया। इसके बाद आईएनएस तरकश ने तीन दिवसीय यात्रा के बाद 24 जुलाई को पोर्ट वालेंसिया से प्रस्थान किया। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश ने स्पेन की यात्रा पूरी करने के बाद अटलांटिक महासागर में प्रवेश किया। अब यह जहाज ब्राजील के रियो डि जेनेरियो का दौरा करने के लिए दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर है।

अब ब्राजिल पहुंचेगा आईएनएस तरकश
आईएनएस तरकश आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 15 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए ब्राजील के रियो डि जेनेरियो का दौरा करने के लिए दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर है।












Click it and Unblock the Notifications