ISIS की बर्बरता, भीड़ के सामने चोर को दी अमानवीय सजा

सीरिया के रक्का में आईएसआईएस के आतंकियों ने भीड़ के सामने आरोपी चोर का हाथ धारदार हथियार से काटकर उसे जीवनभर के लिए अपाहिज बना दिया। आरोपी की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे खींचते हुए आतंकी चौराहे पर ले आए। उसे कुर्सी पर बैठने पर मजबूर किया और उसके हाथों को लकड़ी के टेबल पर रख दिया। भारत में ISIS मॉड्यूल ने तैयार कर डाला था आतंकवाद का G25 ग्रुप

ISIS

डेलीमेल के अनुसार आईएसआईएस ने अपनी इस बर्बरता की तस्वीरें जारी की हैं जिसमें एक आतंकी आरोपी को पकड़े हुए है और दूसरा आतंकी उसका हाथ काटने की तैयारी में है। दूसरे आतंकी के एक हाथ में धारदार हथियार है जिसे वह आरोपी के हाथ के ऊपर रखे हुए है और दूसरे हाथ में लोहे के रॉड से धारदार हथियार पर वार करके हाथ काटने जा रहा है।
ISIS Crime NEWS
दूसरी तस्वीर में आरोपी चोर के कटे हुए हाथ पर पट्टी बांध रहा है। इस पूरी घटना की तीसरी तस्वीर में वो भीड़ दिखाई दे रही है जिन्होंने चोर को दी गई अमानवीय सजा का तमाशा देखा। यह पहली बार नहीं है जब आईएसआईएस ने किसी के अंग को लोगों को सामने काटा हो। इसी तरह की तस्वीरें जून में भी सीरिया से ही आई थी जिसमें आईएसआईएस ने एक आदमी का हाथ काट दिया था।
ISIS News
फरवरी में भी रक्का में एक आरोपी चोर का हाथ काटा गया और इसे रक्का शहर में किसी भी चोर को दी जाने वाली सजा के रूप में प्रचारित किया गया। आईएसआईएस शरिया के कानून का हवाला देकर चोरी की सजा चोर का दायां हाथ काटकर देता है। ऐसी ही सजा का प्रावधान सऊदी अरब और इरान में भी है।

फोटो क्रेडिट - डेलीमेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+