इंडोनेशिया: कपल्स ने शादी से पहले छुआ तो मिली सरेआम कोड़े की सजा

जकार्ता। इंडोनेशिया के आचे प्रांत में शुक्रवार को छह अविवाहित जोड़ों और दो सेक्स वर्कर को शरिया कानून तोड़ने के विरोध में सैकड़ों लोगों के सामने कोड़े मारे गए। आचे में इस्लामिक कानून तोड़ने के विरोध में सभी 8 आरोपियों को मस्जिद के बाहर एक विशााल भीड़ के सामने कोड़े मारकर सजा दी गई, उस दौरान भीड़ गालियां देती हुई अपने मोबाइल से तस्वीरे खींच रही थी। अविवाहित जोड़े शादी से पहले सरेआम एक-दूसरे को छूने के दोषी पाए गए, जबकि सेक्स वर्कर्स को ऑनलाइन सेक्शुअल सर्विस ऑफर कर शरिया कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें कोड़े मारे गए।

कपल्स ने शादी से पहले छुआ तो मिली सरेआम कोड़े की सजा

सेक्स वर्कर के आरोप में फंसी महिलाओं को 11-11 कोड़े मारने थे, उसमें से दर्द से कराह रही जब एक महिला ने पांचवे कोड़े के बाद हाथ खड़े कर दिए थे। उसके बाद उसे ड्रिंक दिया गया और फिर से कोड़े से पिटाई शुरू हुई। उनमें से 6 लोग शादी से पहले छुने के आरोप था, जिसके बाद उन्हें 11 से 22 कोड़े मारे गए।

हाल ही में आचे के गवर्नर ने कहा था कि कोड़े देने की सजा बंद कमरे में होनी चाहिए। हालांकि, इस फैसले के विरोध में आचे के कई लोग गवर्नर के खिलाफ खड़े हो गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बंद कमरे में कोड़े मारने से सजा का प्रभाव कम हो जाएगा। इंडोनेशिया के सुमात्रा के द्वीप के पास स्थित आचे में 8वीं शताब्दी से इस्लामिक कानून लागू है। 2001 में यहां शरीया कानून लागू कर दिया गया था।

हालांकि, इंडोनेशिया अकेला ऐसा मुल्क जहां कोड़े मारने की परंपरा आज भी जारी है, ईरान, सऊदी अरब और अफगानिस्तान जैसे देशों के कई जगहों पर यह क्रूर परंपरा आज भी जारी है।

ये भी पढ़ें- बड़ी बहन, छोटी बहन को साथ लेकर गई प्रेमी से मिलने, पढ़िए चर्चित डबल मर्डर का खुलासा

ये भी पढ़ें- अपनी निजी जिंदगी पर मलाइका अरोड़ा ने दिया बोल्ड बयान, शरमा गईं बहन भी

ये भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस में सीबीआई जांच में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया पुलिस का फर्जीवाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+