अमेरिका इमरजेंसी सेवा पर साइबर हमले के मामले में भारतीय किशोर गिरफ्तार

भारतीय किशोर मीतकुमार हितेशभाई देसाई पर अमेरिका के इमरजेंसी सेवा नबंर पर साइबर हमला करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय मूल के एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय किशोर मीतकुमार हितेशभाई देसाई पर अमेरिका के इमरजेंसी सेवा नबंर पर साइबर हमला करने का आरोप लगा है। मीतकुमार पर अमेरिकी इमरजेंसी नबंर 911 प्रणाली पर साइबर हमला करने का आरोप लगा है।

 Indian teen arrested in US

इस साइबर हमले से एरिजोना के आपातकालीन नंबर पर सैकड़ों फर्जी फोन कॉल आए। शेरिफ कार्यालय को 911 नंबर पर 100 से अधिक फर्जी कॉल आने लगे। इसके बाद पुलिस ने मीतकुमार को हिरासत को हिरासत में ले लिया।

एरिजोना के शेरिफ कार्यालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर मीतकुमार ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया, जिससे इमरजेंसी नबंर 911 पर फर्जी कॉल आने लगे। पुलिस को ट्विटर पर एक वेबसाइट की लिंक से मीतकुमार के इस पूरे खेल का पता चला। जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, बस खेल-खेल में ऐसा हो गया। मीत ने बताया कि उसकी रुचि वायरस, बग जैसी चीजों में हैं। जब उसके एक दोस्त ने उसे एक बग भेजा तो उसने उसके साथ खिलवाड़ किया, जिसके बादज ईमेल खुल गए। पुलिस ने मीत के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बरामद किए हैं, जिसकी अब फारेंसिक जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+