West Bengal: ममता बनर्जी के करीबी डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को ED ने किया अरेस्‍ट, क्‍या है आरोप

पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जमीन हड़पने, संगठित वसूली रैकेट चलाने और अपने पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य के पुलिस महकमे और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के अनुसार, कई बार समन भेजे जाने के बाद जब बिस्वास ईडी के सामने पेश हुए, तो पूछताछ के दौरान वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे और महत्वपूर्ण सवालों के जवाब टाल रहे थे। जांच एजेंसी का कहना है कि उनके व्यवहार और असहयोग के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया।

West Bengal

छापेमारी में मिले अहम दस्तावेज

ईडी ने इससे पहले उनके आवास पर छापेमारी की थी, जिसमें कई संदिग्ध और "आपत्तिजनक" दस्तावेज बरामद किए गए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया और उनसे गहन पूछताछ की जा रही थी।

लुकआउट सर्कुलर और जांच का दायरा

जांच एजेंसी ने कार्रवाई तेज करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था, ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें। इसके साथ ही उनके कथित संपर्कों और लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

अपराधियों से संबंध के आरोप

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि बिस्वास के संबंध गोलपार्क के कथित अपराधी 'सोना पप्पू' और 'सन एंटरप्राइजेज' के एमडी जॉय कामदार से जुड़े हो सकते हैं। आरोप है कि इन लोगों के साथ मिलकर उन्होंने जमीन कब्जाने और वसूली का एक संगठित नेटवर्क चलाया।

IAS Nandini Chakraborty कौन हैं? ममता बनर्जी की खास रहीं नंदिनी को सुवेंदु अधिकारी ने सौंपी अहम जिम्‍मेदारी
IAS Nandini Chakraborty कौन हैं? ममता बनर्जी की खास रहीं नंदिनी को सुवेंदु अधिकारी ने सौंपी अहम जिम्‍मेदारी

राजनीतिक हलकों में हलचल

बताया जा रहा है कि शांतनु सिन्हा बिस्वास को पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि राज्य की राजनीति में भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे संभव हैं।

Bengal Animal Slaughter Rule: जानवरों की हत्या पर बंगाल में नया कानून, नियम तोड़ने पर जेल, आदेश से बढ़ी चिंता
Bengal Animal Slaughter Rule: जानवरों की हत्या पर बंगाल में नया कानून, नियम तोड़ने पर जेल, आदेश से बढ़ी चिंता
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+