इजराइल के खिलाफ US में प्रदर्शन ऑउट ऑफ कंट्रोल! भारतीय मूल की छात्रा गिरफ्तार, आजीवन प्रतिबंध लगा
US Protest in Gaza: इजराइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी विश्वविद्यालयों में फिलीस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन धीरे धीरे ऑउट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए अभी तक सैकड़ों छात्र गिरफ्तार किए गये हैं, जिनमें से एक छात्र भारतीय मूल की भी है।
प्रिंसटन विश्वविद्यालय से गिरफ्तार किए गए और प्रतिबंधित किए गए दो छात्रों में एक भारतीय मूल की लड़की भी शामिल है। छात्र की पहचान मूल रूप से तमिलनाडु के कोयंबटूर की रहने वाले और कोलंबस में पली-बढ़ी अचिंत्य शिवलिंगन के रूप में की गई है, जिसे फिलिस्तीन समर्थक तंबू लगाने के बाद एक अन्य छात्र हसन सईद के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिका के दर्जनों विश्वविद्यालय में गाजा युद्ध के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है और छात्र, अलग अलग विश्वविद्यालय कैंपस में तंबू बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय मूल की छात्रा गिरफ्तार
प्रिंसटन एलुमनी वीकली के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक लगभग 110 लोग तंबू में थे, जो दोपहर तक बढ़कर 300 हो गई। भीड़ में प्रिंसटन के छात्र, संकाय सदस्य, समुदाय के सदस्य और विश्वविद्यालय के बाहर के कुछ लोग शामिल थे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की चेतावनी के बाद, प्रिंसटन के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाकी प्रदर्शनकारियों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है।
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता जेनिफर मॉरिल ने कहा, कि तंबू लगाना संस्थान की नीति का उल्लंघन है और दो ग्रेजुएट छात्रों को "गतिविधि बंद करने और क्षेत्र छोड़ने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा विभाग की बार-बार चेतावनी के बाद" अतिक्रमण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मॉरिल ने कहा, "दो स्नातक छात्रों को अनुशासनात्मक प्रक्रिया लंबित होने तक कैंपस से प्रतिबंधित कर दिया गया है।"
क्या दोनों छात्रों की पुलिस ने की पिटाई?
भारतीय मूल की छात्रा पीएचडी की फर्स्ट ईयर की छात्रा है, उसने अपनी गिरफ्तारी की हिंसक करार दिया है और कहा, कि गिरफ्तार करने के बाद उसके हाथों को जिप से बांध दिया गया। उसने कहा, "उन्हें उनके घरों से निकाल दिया गया है और उन्हें अपना सामान लेने के लिए पांच मिनट से भी कम समय दिया गया है।" हालांकि, मॉरिल ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से बल प्रयोग से इनकार कर दिया और कहा, कि गिरफ्तारी बिना किसी प्रतिरोध के हुई।
वहीं, यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाने वाले एसोसिएट प्रोफेसर मैक्स वीस ने कहा, कि वह और कक्षा के सदस्य टेक्सास ऑस्टिन विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए बाहर निकल रहे थे, जिन्होंने छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए दिन भर के लिए कक्षाएं बंद कर दी हैं।
जैसे ही वीस ने गाजा के समर्थन में खड़े होने के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया तो भीड़ बढ़ गई। बुधवार की सुबह कैंपस लाइफ के उपाध्यक्ष डब्ल्यू रोशेल काल्होन की चेतावनी के बाद भी छात्रों ने प्रदर्शन करना बंद नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी थी, कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कैंपस से बाहर कर दिया जाएगा।
छात्रों की मांग है, कि प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से उन कंपनियों के संबंध खत्म किए जाएं, जो गाजा में "इजरायल के चल रहे सैन्य अभियान से लाभ कमा रही हैं या उसमें शामिल हैं।" इसके अलावा, छात्रों की मांग ये भी है, कि अमेरिकी विश्वविद्यालय, इजरायली संस्थानों का शैक्षणिक और सांस्कृतिक बहिष्कार करें। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी फिलिस्तीनी शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थानों का समर्थन करें, और सार्वजनिक रूप से गाजा में तत्काल युद्धविराम की वकालत करें।












Click it and Unblock the Notifications