Video:जान बूझकर 300 फीट गहरी खाई में परिवार के साथ कूदा दी टेस्ला कार, फिर हुआ ऐसा चमत्कार

कैलिफोर्निया के सैन मेटो काउंटी स्थित डेविल्स स्लाइड पहाड़ी से परिवार के साथ जानबूझकर कार कूदाने वाले भारतीय मूल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 300 फीट नीचे खाई में पत्नी और बच्चों के साथ कार कूदा दी थी।

Tesla car

Tesla car saved family: अमेरिका में एक इंडियन मूल के व्यक्ति ने चट्टान से करीब 250 से 350 फीट नीचे जानबूझ कर अपनी टेस्ला कार (TESLA car) को कूदा दिया। कार में शख्स के साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी सवार थे, लेकिन इतने भयानक हादसे के बाद भी पूरे परिवार की जान बच गई, जबकि कार पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। चश्मदीद लोग इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

डेविल्स स्लाइड पर चट्टान से कराई जंप

डेविल्स स्लाइड पर चट्टान से कराई जंप

पूरी घटना कैलिफोर्निया के सैन मेटो काउंटी स्थित डेविल्स स्लाइड पहाड़ी की है, जिसके बाद भारतीय मूल के एक 41 वर्षीय शख्स को हत्या के प्रयास और बाल शोषण के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का धर्मेश ए पटेल है, जो कि कैलिफोर्निया के पासाडेना का रहने वाला है। जिसे अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सैन मेटो काउंटी जेल भेजा जाएगा।

आरोपी अस्पताल से बाहर आते ही जाएगा जेल

आरोपी अस्पताल से बाहर आते ही जाएगा जेल

जिस वक्त यह घटना हुई, कार में उसकी पत्नी और दो बच्चे भी बैठे हुए थे। चारों लोगों को रेस्क्यू कर कार से बाहर निकाल लिया गया है और हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेश पटेल ने कार को जानबूझकर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ चट्टान से नीचे गिरा दिया। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल पुलिस ने बताया है कि इलाज के बाद आरोपी जेल जाएगा।

दोनों बच्चे और पति-पत्नी को रेस्क्यू टीम ने बचाया

दोनों बच्चे और पति-पत्नी को रेस्क्यू टीम ने बचाया

धर्मेश पटेल, उनकी पत्नी और बच्चे बच गए हैं, जिनका सोमवार को डेविल्स स्लाइड से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू में फायरफाइटर भी शामिल थे, जिन्होंने दो बच्चों एक 4 साल की लड़की और 9 साल के लड़के को बचाने के लिए चट्टान को हटाया। अमेरिकी टेलिकास्ट टेलीविजन नेटवर्क एनबीसी न्यूज ने कहा कि एक हेलीकॉप्टर चालक दल ने वाहन से दो वयस्कों को बचाया है।

जानबूझकर किया गया कदम

जानबूझकर किया गया कदम

बच्चों की चोटों को हल्के से मध्यम बताया गया। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को चमत्कारी बताया है। हाईवे पेट्रोल पुलिस के अनुसार टेस्ला कार 250 से 300 फीट नीचे गिरी थी। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि इकट्ठे किए गए सबूतों के आधार परजांचकर्ताओं ने इस घटना को एक जानबूझकर किया गया कदम माना है। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन के इंसिडेंट कमांडर ब्रायन पोटेन्जर ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना के बाद 911 पर कॉल किया।

'किसी चमत्कार से कम नहीं'

'किसी चमत्कार से कम नहीं'

उन्होंने कहा कि लोगों के लिए इतनी तेजी से और इतनी नीचे गिरकर बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हो सकता है कि बच्चे कार की सीटों से बच गए हों। पोटेंजर ने कहा, "हम वास्तव में बहुत हैरान थे जब हमने वाहन में बचे हुए पीड़ितों को पाया। इसलिए वास्तव में यह हमारे लिए एक उम्मीद का क्षण था। बच्चों को सामान्य चोटें आई थीं।

Recommended Video

    Rishabh Pant Health Update: Pant ने मां के आते ही कही ये बात, करने लगे मजाक| वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+