Balen Shah NeW Tax Rule: बालेन शाह के बॉर्डर टैक्स का मुंहतोड़ जवाब! नेपाल की चाय निर्यात पर 'सर्जिकल स्ट्राइक

Balen Shah NeW Tax Rule: भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्तों में अब 'चाय की कड़वाहट' घुलती नजर आ रही है। जहां एक ओर नेपाल के नए पीएम बालेन शाह की सख्ती ने भारतीय सामानों पर बॉर्डर टैक्स का बोझ बढ़ाया, वहीं अब भारत ने चाय आयात के नियमों को कड़ा कर इसका 'नहला पे दहला' जवाब दिया है।

1 मई से लागू होने वाले नए नियमों ने नेपाली चाय निर्यातकों की नींद उड़ा दी है। इसे दार्जिलिंग टी की ब्रांड वैल्यू बचाने और नेपाल के 'बॉर्डर टैक्स' के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या नेपाल अपनी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली चाय के इस संकट को झेल पाएगा?

Balen Shah NeW Tax Rule

New Tea Import Rules India: सख्त लैब टेस्टिंग का बड़ा झटका

भारत के नए SOP के तहत अब नेपाल से आने वाली चाय की हर खेप की रैंडम नहीं, बल्कि पूरी सैंपलिंग और NABL लैब में टेस्टिंग होगी। पहले कई खेपें आसानी से निकल जाती थीं, लेकिन अब हर सैंपल पर ₹11,120 की फीस और कड़े टेस्ट ने लागत बढ़ा दी है। नेपाली निर्यातकों के लिए यह आर्थिक बोझ उठाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि अगर चाय मानकों पर खरी नहीं उतरी, तो उसे नष्ट करना होगा या वापस ले जाना होगा।

Nepal Tea Export Crisis: लॉजिस्टिक्स और ट्रकों का जाम

नए नियमों के अनुसार, जब तक लैब रिपोर्ट नहीं आती (जिसमें 15-20 दिन लग सकते हैं), तब तक चाय को वेयरहाउस में ही रखना होगा। नेपाल टी प्लांटर्स एसोसिएशन का कहना है कि इससे काकरविट्टा बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी कतारें लग जाएंगी। एक्सपोर्टर्स के पास इतने बड़े स्टॉक को हफ्तों तक सुरक्षित रखने के लिए न तो जगह है और न ही संसाधन, जिससे नेपाल का चाय व्यापार ठप होने की कगार पर है।

ये भी पढ़ें: Balen Shah Foreign Policy: बालेन शाह को ट्रंप का बड़ा ऑफर, नेपाल को 6 फाइटर जेट देने का ऐलान, टेंशन में चीन

दार्जिलिंग टी की ब्रांड सुरक्षा

भारत का यह कदम दार्जिलिंग के चाय उत्पादकों के लिए बड़ी राहत है। लंबे समय से शिकायत थी कि नेपाल की सस्ती और कम गुणवत्ता वाली चाय को 'दार्जिलिंग टी' के नाम पर भारत और विदेशों में बेचा जा रहा था। सख्त नियमों से अब चाय की शुद्धता सुनिश्चित होगी और मिलावट पर लगाम लगेगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केवल उच्च गुणवत्ता वाली चाय ही भारतीय बाजार में प्रवेश करे, जिससे स्थानीय किसानों को सही दाम मिले।

विदेशी मुद्रा का बढ़ता संकट

चाय नेपाल के लिए विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) कमाने का एक प्रमुख जरिया है। नेपाल अपनी चाय का एक बड़ा हिस्सा भारत को बेचता है। निर्यात रुकने का सीधा मतलब है नेपाल के खजाने में विदेशी मुद्रा की कमी आना। जानकारों का मानना है कि अगर यह गतिरोध लंबा चला, तो नेपाल की अर्थव्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ेगा, क्योंकि चाय उद्योग से हजारों नेपाली किसानों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है।

ये भी पढे़ं: Gurkha Recruitment: भारत के लिए नहीं अब अंग्रेजों के लिए लड़ेंगे गोरखा के जवान? ब्रिटेन ने चल दी बड़ी चाल

बॉर्डर टैक्स विवाद और कूटनीति

नेपाल में बालेन शाह के प्रभाव वाली सख्ती और भारतीय सामानों के नेपाल ले जाने पर अतिरिक्त टैक्स लगाने के फैसले के बाद भारत का यह रुख एक 'कड़ा संदेश' माना जा रहा है। कूटनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर नेपाल भारतीय वस्तुओं पर सख्ती करेगा, तो भारत भी अपनी सीमा सुरक्षा और क्वालिटी मानकों के नाम पर व्यापारिक नियम कड़े कर सकता है। अब गेंद नेपाल के पाले में है कि वह बातचीत का रास्ता चुनता है या टकराव का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+