London Indian family death: सुसाइड, हादसा या हत्या? लंदन में 36वीं मंजिल से गिरकर भारतीय मूल के 3 लोगों की मौत

London Indian family Death: ब्रिटेन की राजधानी लंदन से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई। मृतकों में 46 वर्षीय अदिति विजय परळकर, उनके पति राकेश नारायण पई और 9 साल के बेटे सिड पई परळकर शामिल हैं।

यह हादसा 27 मई को दक्षिण लंदन के एलीफेंट एंड कैसल इलाके में हुआ। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इस घटना ने स्थानीय भारतीय समुदाय समेत पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

London Indian family Death

27 मई की सुबह सामने आई दर्दनाक घटना

27 मई की सुबह करीब 7:30 बजे इमरजेंसी सर्विसेज को सूचना मिली कि दक्षिण लंदन के चर्चयार्ड रो इलाके में तीन लोग ऊंचाई से गिर गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस, एयर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

ये भी पढे़ं: London Imam Jailed: ब्रिटेन में भारतीय मूल के इमाम की घिनौनी करतूत! 'जिन्न' का खौफ दिखाकर करता था गंदा काम

36वीं मंजिल से गिरा पूरा परिवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार 45 मंजिला हाईपॉइंट टावर की 36वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि तीनों करीब 400 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह थी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मर्डर-सुसाइड एंगल की भी चर्चा हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी संभावना की पुष्टि नहीं की है।

सालों पहले लंदन में बस गया था परिवार

अदिति और राकेश 2000 के शुरुआती वर्षों में भारत से लंदन पहुंचे थे। वहां दोनों ने मिलकर अपना कंसल्टेंसी बिजनेस शुरू किया और स्थायी रूप से बस गए। पड़ोसियों और दोस्तों के मुताबिक, परिवार शांत और मिलनसार था। वे अपने बेटे की देखभाल में पूरी तरह समर्पित रहते थे। इस घटना के बाद उन्हें जानने वाले लोग बेहद दुखी हैं और परिवार के बारे में अच्छी यादें साझा कर रहे हैं।

बेटे की बीमारी से जूझ रहा था परिवार

परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि 9 वर्षीय सिड कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहा था। वह बोल नहीं पाता था और उसे सीखने से जुड़ी कई चुनौतियां थीं। इसके अलावा वह आंशिक रूप से दिव्यांग था और लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित था। बेटे की लगातार देखभाल और मेडिकल जरूरतों के कारण माता-पिता पर काफी मानसिक और भावनात्मक दबाव बना हुआ था।

ये भी पढ़ें: Air India: लंदन जा रही फ्लाइट को सऊदी के ऊपर से क्यों आना पड़ा वापस? एक हफ्ते में 2 बार टला बड़ा हादसा

पुलिस ने अटकलों से बचने की अपील की

मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। कार्यवाहक डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट डैन व्हिटन ने कहा कि पुलिस सच्चाई तक पहुंचने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने जनता और मीडिया से अपील की कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अटकलें न लगाई जाएं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+