Israel-India: Iron Dome से लेकर SPICE-1000 तक, कौन-कौन से हथियार लाएंगे PM Modi? लिस्ट में बड़े नाम
Israel-India: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर दोनों तरफ गजब का माहौल है। पीएम मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायल में रहेंगे। यह विजिट इसलिए खास है क्योंकि करीब नौ साल बाद वह इजरायल जा रहे हैं, और वह भी ऐसे समय में जब वहां बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार है। इस मौके पर भारत में इजरायल के दूतावास ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी का स्वागत किया।
भारत को क्या मिलेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और इजरायल के बीच कई बड़े रक्षा समझौते फाइनल हो सकते हैं। भारत लेजर-गाइडेड गोला-बारूद और लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइलें खरीद सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा है कि ये मिसाइलें भारत की मौजूदा ब्रह्मोस से भी ज्यादा ताकतवर हो सकती हैं।

इसके अलावा भारत इजरायल की मशहूर Iron Dome एयर डिफेंस सिस्टम और एडवांस ड्रोन खरीदने पर भी विचार कर रहा है। इनमें से कुछ हथियारों का उत्पादन भारत में 'मेक इन इंडिया' के तहत मिलकर किया जा सकता है।
क्या है आइस ब्रेकर? जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा
चर्चा में 'आइस ब्रेकर' लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल भी है। यह हवा से लॉन्च की जाती है और जमीन या समुद्र के बड़े लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। इसमें स्टील्थ फीचर्स हैं और यह बहुत कम ऊंचाई पर उड़ सकती है, जिससे रडार इसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है। जमीन या समुद्र की सतह के करीब उड़ने की वजह से इसे इंटरसेप्ट करना भी कठिन होता है।
'सुदर्शन चक्र' और मल्टी-लेयर एयर डिफेंस प्लान
भारत 2035 तक 'सुदर्शन चक्र' नाम का एक मल्टी-लेयर एयर डिफेंस नेटवर्क तैयार करना चाहता है। इसका मकसद मिसाइल और ड्रोन हमलों से बड़े शहरों और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा करना है। इस प्रोजेक्ट में भारत इजरायल की Arrow और David's Sling जैसे सिस्टम से सीख ले रहा है।यह सिस्टम Barak-8 मिसाइलों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस रडार, सेंसर नेटवर्क और मजबूत साइबर सिक्योरिटी के साथ जोड़ेगा, ताकि एक कनेक्टेड और मजबूत डिफेंस शील्ड तैयार हो सके।
SPICE-1000 और रैम्पेज मिसाइल
भारत इजरायल से SPICE-1000 किट खरीदने की योजना बना रहा है। SPICE का मतलब है Smart, Precise Impact, Cost-Effective। ये किट GPS और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल गाइडेंस के जरिए लंबी दूरी से सटीक हमला करती हैं। खराब मौसम या GPS जामिंग की स्थिति में भी ये काम कर सकती हैं।
रैम्पेज मिसाइल भी चर्चा में है। यह एक लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल है, जिसे फाइटर जेट से लॉन्च किया जाता है। इसे जमीन पर मौजूद टारगेट्स को सटीकता से मारने के लिए डिजाइन किया गया है।
किन विमानों पर लग सकती हैं ये मिसाइलें?
रैम्पेज मिसाइल को Sukhoi Su-30MKI, MiG-29, SEPECAT Jaguar और MiG-29K जैसे विमानों पर लगाया जा सकता है। इनकी लंबी रेंज का फायदा यह है कि विमान दुश्मन के भारी सुरक्षित हवाई क्षेत्र में घुसे बिना ही लक्ष्य को निशाना बना सकते हैं।
एयर लोरा सिस्टम भी सूची में
भारत 'एयर लोरा' सिस्टम लेने पर भी विचार कर रहा है। यह एक एयर-लॉन्च बैलिस्टिक या सेमी-बैलिस्टिक मिसाइल है, जो सैकड़ों किलोमीटर दूर तक हमला कर सकती है। इससे फाइटर जेट सुरक्षित दूरी से वार कर सकते हैं और दुश्मन की एयर डिफेंस से खतरा कम हो जाता है।

यात्रा पर भारत में क्या विवाद?
यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 72,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। जिसको भारतीय विपक्षी दल कांग्रेस मुद्दा बना रही है। कांग्रेस के मुताबिक पीएम मोदी को अभी यह दौरा करने से बचना चाहिए था।
भारत ने पिछले ढाई सालों में इजरायल का डिप्लोमैटिक, लेबर और डिफेंस के स्तर पर समर्थन किया है। भले ही नीदरलैंड्स में इजरायल के खिलाफ नरसंहार का मामला चल रहा है, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत बने हुए हैं।
कुल मिलाकर क्या तस्वीर बनती है?
यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक विजिट नहीं है। इसमें रक्षा, टेक्नोलॉजी, AI, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक और आर्थिक सहयोग जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल हैं। मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण माहौल और इजरायल की घरेलू राजनीति के बीच यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नए लेवल पर ले जा सकता है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि कौन-कौन से रक्षा सौदे फाइनल होते हैं और भारत-इजरायल की 'स्पेशल बॉन्ड' कितनी गहरी होती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू!












Click it and Unblock the Notifications