महामारी के समय दुनिया को vaccine दिया! US ने कहा, भारत कोरोना वैक्सीन का महत्वपूर्ण निर्माता

जब दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी थी, लाखों लोग मारे जा रहे थे, उस समय भारत महामारी के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटा हुआ था

अमेरिका (America) का कहना है कि भारत दुनिया के लिए टीकों का एक महत्वपूर्ण निर्माता है। व्हाइट हाउस ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 (corona virus) के खिलाफ टीकों (vaccines) की आपूर्ति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए यह बात कही। व्हाइट हाउस कोरोना वायरस रिस्पांस कोऑर्डिनेटर डॉ आशीष झा ने वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि, भारत अपनी अविश्वसनीय विनिर्माण क्षमता के कारण टीकों का एक प्रमुख निर्यातक रहा है।

भारत ने दुनिया को कोरोना से बचाया

भारत ने दुनिया को कोरोना से बचाया

बता दें कि, जब दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी थी, लाखों लोग मारे जा रहे थे, उस समय भारत महामारी के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटा हुआ था ताकि दुनिया को इस खतरनाक वायरस से बचाया जा सके। भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। इससे करोड़ों भारतीयों को टीकाकरण में कामयाबी मिली। कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन सीरम इंस्टीटूयट ऑफ इंडिया और एस्ट्रेजेनेका ने किया है, जबकि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन का निर्माण किया है।

कोरोना के खिलाफ जंग

कोरोना के खिलाफ जंग

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में डॉक्टर झा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर क्वाड देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच एक रणनीतिक सुरक्षा संवाद जो बाइडेन प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लिए टीकों का एक महत्वपूर्ण निर्माता है।

भारत ने कोरोना वैक्सीन दुनिया को मुहैया कराई

भारत ने कोरोना वैक्सीन दुनिया को मुहैया कराई

जानकारी के लिए बताते चले की भारत ने पिछले साल 31 दिसंबर तक दुनिया के 97 देशों को कोरोना वैक्सीन की 11.54 करोड़ डोज मुहैया कराई थी। पिछले साल 16 जनवरी 2021 को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

भारत ने गरीब देशों को भी वैक्सीन दिया

भारत ने गरीब देशों को भी वैक्सीन दिया

भारत ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत अपने पड़ोसी देशों के साथ कई अन्य गरीब देशों को अनुदान के रूप में वैक्सीन भेजी है। इसके अलावा, कई अन्य देशों को वैक्सीन की बिक्री भी की है। साथ ही भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के कोवैक्स कार्यक्रम के लिए भी टीका मुहैया कराया है। बता दें कि, भारत ने जिन जरुरतमंद देशों को कोवैक्सीन उपलब्ध कराई है, उनमें ब्रिटेन, कनाडा, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, भूटान, मालदीव, मैक्सिको प्रमुख रूप से शामिल हैं।

अमेरिका ने कहा....

अमेरिका ने कहा....

दुनिया को टीकों की आपूर्ति करने से संबंधित बाइडेन प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए डॉक्टर झा ने आगे कहा कि अमेरिका निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि, लगभग 100 देश ऐसे हैं जो COVAX के माध्यम से मुफ्त टीके प्राप्त करने योग्य हैं। अमेरिका आज भी मुफ्त में टीकें डोनेट करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ,कोरोना महामारी के जितने भी वेरिएंट अमेरिका में तबाही मचाई है, वह सारे दुसरे देशों से आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+