Twisha Sharma Case: 'मैं फंस गई हूं', Twisha की आखिरी कॉल और जबरन अबॉर्शन का वो खौफनाक सच, घर में मिली लाश

Twisha Sharma: क्या एक पढ़ा लिखा परिवार ऐसा कर सकता है? क्या एक जज इस तरह से अपनी नई नवेली बहू के साथ अत्याचार कर सकती है? यही सवाल सोशल मीडिया पर बार-बार लोग पूछ रहे हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वालीं इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा शर्मा अपने ससुराल भोपाल में 12 मई को फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थीं और उसके घरवालों ने कहना है कि Twisha Sharma ने ये कदम अपने ससुरालवालों की वजह से उठाया है।

उन्होंने ससुराल वालों पर ट्विशा शर्मा को मेंटल टॉर्चर करने और जबरन अबॉर्शन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं, इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया ये लेकर भोपाल तक हंगामा मचा हुआ है। कुछ महिला संगठनों ने तो सीएम आवास के सामने ट्विशा शर्मा के ससुरालवालों को अरेस्ट करवाने की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया है।

Twisha Sharma

आइए जानते हैं कि ट्विशा शर्मा कौन थी और पूरा मामला क्या है?

ट्विशा शर्मा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वालीं इंफ्लुएंसर और मॉडल थी, देखने में बेइतंहा खूबसूरत Twisha Sharma ने 'मिस पुणे 2012' का ताज जीता था और उन्होंने दो फिल्मों में भी काम किया था। अपनी शादी से पहले, उन्होंने अपना MBA पूरा करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रही थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के रहने वाले क्रिमिनल वकील समर्थ सिंह से हुई थी, जो कि एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी सास गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज रह चुकी हैं।

'मैं फंस गई हूं,तुम मत फंसना'

'मैं फंस गई हूं, यार। बस तू मत फंसना। ज़्यादा बात नहीं कर सकती। जब सही समय आएगा, तब मैं तुझे कॉल करूंगी', ट्विशा ने इंस्टाग्राम पर मीनाक्षी को लिखा था, उसकी दोस्त मीनाक्षी ने जवाब दिया 'मुझे तेरी बहुत चिंता हो रही है, टुकटुक। मैं तुझसे प्यार करती हूं। मैं तुझसे बहुत ज़्यादा प्यार करती हूं। मैं तेरे साथ हूं।'

Twisha Sharma Case

ट्विशा शर्मा ने खुद को लगाई फांसी!

लेकिन, ट्विशा शर्मा का अपनी दोस्त को किया गया कॉल कभी नहीं आया। अगले दिन, 33 साल की ट्विशा, जो दो महीने की गर्भवती थी, भोपाल में अपने घर पर फंदे से लटकी हुई मिली। यह आखिरी मैसेज था जो उसने अपनी दोस्त को भेजा था, जिसमें उसने उससे शादी न करने की अपील की थी।

Twisha Sharma

डेटिंग एप के जरिए मिले थे ट्विशा और समर्थ

ट्विशा और समर्थ डेटिंग एप के जरिए मिले थे, फिर परिवारवालों की मर्जी से दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन सब सही चला लेकिन इसके बाद ट्विशा को परेशान किया जाने लगा, ये बात उसके घरवालों ने पुलिस को बताई है। ट्विशा के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर मेंटल टॉर्चर करने और जबरन अबॉर्शन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं और ट्विशा की मौत का जिम्मेदार भी ससुराल वालों को ही बताया है।

ट्विशा थी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकार!

पहले परिवारवालों ने कहा कि उनकी बेटी ने बताया था कि उसके ससुरालवाले उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं, वो दो महीने की गर्भवती है। वो बहुत ज्यादा दुखी और परेशान थी लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी एक हफ्ते पहले प्रेग्नेंसी खत्म कराई गई थी जिसके बाद अब ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर जबरन अबॉर्शन कराने भी का आरोप लगाया है और कहा है कि इसी ज्यादती की वजह से ट्विशा ने आत्महत्या की होगी।

Twisha Sharma

ट्विशा का हुआ था जबरन गर्भपात!

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत के पहले उन्हें कई चोटें लगी थीं, जिससे हत्या की आशंका और बढ़ गई है। परिवार वालों की मांग है कि ट्विशा के मौत की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। आपको बता दें कि ट्विश की मौत के बाद से पति समर्थ फरार है, जबकि ट्विशा की सास गिरिबाला को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है, जिससे ट्विशा का परिवार काफी नाराज है, उसने सरकार से गुहार लगाई है कि सास की जमानत रद्द की जाए और ट्विशा के शव का एक बार फिर से दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम किया जाए।

Take a Poll

यह पढ़ें: VD Satheesan: 'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना', नाम की घोषणा से पहले सतीशन को किसने किया था फोन?
यह पढ़ें: VD Satheesan: 'तुम CM बनने जा रहे हो, बीवी को मत बताना', नाम की घोषणा से पहले सतीशन को किसने किया था फोन?
यह पढ़ें:Chandrababu Naidu: कौन हैं CM नायडू की इकलौती बहू Nara Brahmani? खूबसूरती-बिजनेस दोनों में नंबर 1
यह पढ़ें:Chandrababu Naidu: कौन हैं CM नायडू की इकलौती बहू Nara Brahmani? खूबसूरती-बिजनेस दोनों में नंबर 1

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+