Maharashtra MLC Elections 2026: महाराष्ट्र में MLC चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, कब होगी वोटिंग और काउंटिंग?

Maharashtra MLC Elections 2026 : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर चुनावी हलचल तेज हो गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 17 स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में खाली पड़ी सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा भी की गई है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही राज्य में संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Maharashtra MLC Elections

क्यों हो रहे हैं चुनाव?

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के मुताबिक, महाराष्ट्र विधान परिषद के 17 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन्हीं सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वाले सदस्य राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इन चुनावों को राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

18 जून को मतदान, 22 जून को नतीजे

ईसीआई के तय कार्यक्रम के अनुसार, सभी सीटों पर मतदान 18 जून को कराया जाएगा। इसके बाद 22 जून को मतों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों के चयन और समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज होने की संभावना है।

आचार संहिता लागू

चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब सरकारी योजनाओं और नई घोषणाओं पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों को भी निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में चुनावी सरगर्मी और बढ़ेगी।

Maharashtra CM देवेंद्र फडणवीस बाइक चलाकर पहुंचे विधानसभा, बिना कारों के काफिले के कैसे हुई सुरक्षा? Video
Maharashtra CM देवेंद्र फडणवीस बाइक चलाकर पहुंचे विधानसभा, बिना कारों के काफिले के कैसे हुई सुरक्षा? Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+