कनाडा के शिव भगवद् गीता पार्क में 'हेट क्राइम' की निंदा, भारत ने कहा- अपराधियों पर शीघ्र हो कार्रवाई
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। कनाडा में शिव भगवद् गीता पार्क में हुए 'हेट क्राइम' की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारतीय उच्चायोग ने अपने ट्विट में कहा कि "हम ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में 'हेट क्राइम' की निंदा करते हैं और कनाडा के अधिकारियों और पुलिस से मामले की जांच और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।"

कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की एक बड़ी आबादी है। यहां करीब 16 लाख लोग और अनिवासी भारतीय रहते हैं। इस देश में इस साल हिंदू मंदिरों पर हमले की कम से कम दो घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला ब्रैम्पटन का है। जहां हाल ही में हाल ही में एक पार्क में अनावरण किए गया एक चिन्ह को रविवार को तोड़ा गया। इससे पहले 15 सितंबर को एक घटना ऐसी ही सामने आई। जिसमें एक मंदिर पर भारतीय संस्कृति विरोधी चित्र बनाए गए थे।
ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने इसकी पुष्टि करते हए कहा, "हम जानते हैं कि हाल ही में अनावरण किए गए शिव भगवद् गीता पार्क में चिन्ह को तोड़ दिया गया है। इसके लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। हमने आगे की जांच के लिए पील रीजनल पुलिस को हरी झंडी दिखाई है। हमारा पार्क विभाग जल्द से जल्द चिन्ह को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।"
वहीं ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, "हम ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में घृणा अपराध की निंदा करते हैं। हम कनाडा के अधिकारियों और पील पुलिस से जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications