Explainer: चुनाव से पहले भारत का बांग्लादेश में बड़ा दांव, पश्चिमी देशों के प्रेशर से बचाने का वादा

India-Bangladesh relations: ढाका में भारतीय राजदूत ने कहा है, कि भारत एक स्थिर, प्रगतिशील और समृद्ध राष्ट्र के ढाका के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर चलने के लिए हमेशा से तैयार रहा है और उन्होंने रेखांकित किया, कि 1971 का मुक्ति संग्राम दोनों देशों के बीच संबंधों का आधार बना हुआ है।

बांग्लादेश की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी BSS ने भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के हवाले से कहा, कि "यह हमारे लिए अपनी दोस्ती को संजोने और 1971 की भावना को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दोहराने का समय है, जो हमारे (बांग्लादेश-भारत) संबंधों का आधार बनी हुई है।"

भारत ने साफ कर दिया है, कि पश्चिमी देशों के प्रेशर के आगे भारत, बांग्लादेश के लिए ढाल बना रहेगा।\

India-Bangladesh relations

भारत की तरफ से ये बयान उस वक्त आया है, जब बांग्लादेश में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं और शेख हसीना की पार्टी को एक बार फिर से जीतते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अमेरिका की पूरी कोशिश, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के बहाने शेख हसीना की सरकार को सत्ता से बाहर करने की है, ताकि भारत के एक और पड़ोसी देश को अशांत किया जा सके, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है, कि वो शेख हसीना सरकार को समर्थन देना जारी रखेगा।

बांग्लादेश का समर्थन जारी रखेगा भारत

विजय दिवस पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, भारतीय राजदूत वर्मा ने कहा, कि मुक्ति संग्राम और लोगों की जीत बांग्लादेश की आजादी के लिए दोनों देशों के साझा बलिदान का प्रतीक है और दिल्ली और ढाका के बीच समय-परीक्षणित दोस्ती का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, "एक राष्ट्र के रूप में जिनकी नियति हमारे भूगोल और ऐतिहासिक जड़ों की तरह जुड़ी हुई है, हम आज अपने संबंधों में सोनाली अध्याय (सुनहरा अध्याय) के वादे को साकार करने के शिखर पर हैं।"

बांग्लादेश को जब भारत ने पाकिस्तान के अत्याचारों से आजाद करवाया था, उस वक्त मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान आजादी की जंग लड़ रहे थे और भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनका पूरा समर्थन किया था और उसके बाद से ही उनका परिवार भारत के हित में रहा है।

इसके अलावा, शेख हसीना ने बतौर प्रधानमंत्री हमेशा से अल्पसंख्यकों के खिलाफ बांग्लादेश में होने वाली हिंसा के खिलाफ सख्त रूख अपनाया है और इसी बात को लेकर बांग्लादेश के कट्टरपंथी उनके खिलाफ रहते हैं।

ढाका में हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढाका से चेन्नई के लिए विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उद्घाटन उड़ान के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, वर्मा ने कहा, कि बांग्लादेश और भारत के बीच साझेदारी का स्तर और दायरा हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है और कनेक्टिविटी बढ़ी है। रिश्ते में इस परिवर्तन की प्रमुख अभिव्यक्तियों में से एक रहा है।

हवाई कनेक्टिविटी के संदर्भ में, उन्होंने कहा, हर हफ्ते ढाका को पांच प्रमुख भारतीय शहरों से जोड़ने वाली 120 से ज्यादा उड़ानें हैं, इसके अलावा चट्टोग्राम को कोलकाता से जोड़ने वाली दिल्ली की उड़ान भी है।

वर्मा ने कहा, "चाहे पर्यटन के लिए, व्यापार के लिए, स्वास्थ्य देखभाल या शिक्षा के लिए, हमारे लोगों से लोगों का जुड़ाव हमारे द्विपक्षीय संबंधों की एक समृद्ध, जीवंत नींव है।"

15 लाख बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा

भारतीय राजदूत ने कहा, कि "पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान भारत आने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को 15 लाख से अधिक वीजा जारी किए, और इस वर्ष यह संख्या पार होने वाली है।"

उन्होंने कहा, "हम वास्तव में चाहते हैं कि यह संख्या बढ़े, क्योंकि हमारा मानना है कि लोगों से लोगों के संबंध ही हमारे रिश्ते को खास बनाते हैं।"

दूत ने कहा कि ढाका में भारतीय उच्चायोग बांग्लादेशी नागरिकों से बड़ी मात्रा में वीजा अनुरोधों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए अपने संसाधनों में सुधार करने का लगातार प्रयास कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+