प्रगति के पथ पर: Rafale से S-400, वो पांच विनाशक हथियार, जिन्होंने भारत को बना दिया है अभेद्य किला
Independence Day: भारत आजादी के महोत्सव में डूबा हुआ है और 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन हथियारों के बारे में जानना जरूरी है, जिन्होंने भारत को एक किला बना दिया है। ये हथियार ऐसे हैं, जिनसे दुश्मनों की कंपकंपी छूट जाती है।
आजादी के बाद से ही भारत के सामने दो खतरनाक दुश्मन फन मारने लगे थे, जिसने भारत को अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विवश किया, जिसकी वजह से भारत ने ना सिर्फ नये हथियार बनाने के लिए इनोवेशन किए, बल्कि कई महत्वपूर्ण हथियार सौदे किए, जिन्हें देखकर दुश्मन, भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।

आइये उन पांच विनाशक हथियारों के बारे में जानते हैं, जो भारत की शक्ति का प्रतीक बन गये हैं।
The French Combat Aircraft - Rafale
पिछले कुछ सालों में दुनिया के शक्तिशाली देशों ने अपनी एयरफोर्स को मजबूत किया है और भारत ने भी अपनी वायुसेना की क्षमता को अभूतपूर्व अंदाज में बढ़ाया है। और इसी कड़ी में भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान का अधिग्रहण किया था और आज की तारीख में, राफेल फाइटर जेट भारत की रक्षा करने में सबसे अहम भूमिका निभा रहा है।
भारत ने राफेल फाइटर जेट को चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयरबेस और अंबाला में 117 'गोल्डन एरो' में तैनात किया हुआ है, जो लद्दाख क्षेत्र की हिफाजत करने के लिए हैं। भारतीय वायु सेना को 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार इंडियन नेवी के लिए भी राफेल-मरीन खरीदने के लिए फ्रांस के साथ बातचीत कर रही है।

डसॉल्ट एविएशन का राफेल एक ट्विन-जेट, 4.5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो छोटी और लंबी दूरी के कई मिशनों को अंजाम देने में काफी विनाशक भूमिका निभा सकता है। इस उन्नत लड़ाकू जेट से जमीनी और समुद्री हमले, टोही, उच्च सटीकता वाले हमले और परमाणु हमले का निवारण सभी संभव हैं।
मेटियोर एयर-टू-एयर बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइलों के अलावा, राफेल में SCALP एयर-टू-ग्राउंड लेजर-गाइडेड गोला-बारूद जैसे शक्तिशाली हथियार हैं, जो 300 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी से दुश्मन को निशाना बना सकते हैं और हैमर प्रिसिजन टेरेन हगिंग गोला-बारूद हैं, जो 60 किलोमीटर की दूरी से उच्च-मूल्य वाले दुश्मन के लक्ष्यों का शिकार कर उन्हें नष्ट कर सकता है।
Russian Air Defense System - S-400
आजादी के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण सैन्य खरीदों में से एक रूसी एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। हालांकि, एस-400 के अधिग्रहण से अमेरिका की भौंहें जरूर चढ़ गईं, लेकिन भारत अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुका।
भारत ने अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए S-400 प्रणाली की खरीद को पूरा करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगाने की धमकी को सिरे से खारिज कर दिया और जियो-पॉलिटिकल हालात अब ऐसे बन गये हैं, कि अमेरिका की भारत पर प्रतिबंध लगाने की हिम्मत भी नहीं हुई।
भारत ने रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को चीन और पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर तैनात किया है।

S-400 ट्रायम्फ एक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है, जो S-300P और S-200 मॉडल का नेक्स्ट जेनरेशन है। एस-400 में एक मल्टी-फंक्शनल रडार, ऑटोमेटिक पहचान और लक्ष्यीकरण प्रणाली शामिल है, और इसे पहली बार अगस्त 2007 में रूसी सेना ने अपने बेड़े में शामिल किया था। यह तीन प्रकार की मिसाइलों को दागकर एक रक्षा कवच बनाता है, जिससे दुश्मनों के हमले नाकाम हो जाते हैं।
एस-400 से दुश्मनों के विमान, मानव रहित हवाई वाहन (UAV), बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों को हमला करने से पहले ही नष्ट किया जा सकता है। इसकी सीमा 400 किलोमीटर है और यह 30 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर स्थित लक्ष्यों पर हमला कर सकती है।
S-400 में पुराने S-300P सिस्टम की मिसाइलों के अलावा चार अतिरिक्त मिसाइलें शामिल हैं। यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें 9M96E और 9M96E2 भी दाग सकता है। इन मिसाइलों की अधिकतम सीमा 120 किलोमीटर है, और ये लड़ाकू विमानों जैसे मोबाइल लक्ष्यों को सटीक निशाना बनाकर मार सकती हैं।
American MQ-9 Reaper Drones
फ्रांसीसी राफेल और रूसी एस-400 के अलावा, भारतीय शस्त्रागार में एक और महत्वपूर्ण विनाशक हथियार अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन है। भारत ने अमेरिका से इस खतरनाक ड्रोन के लिए पिछले साल भी नया करार किया है। इससे पहले 2020 में, भारत ने समुद्री जागरूकता और निगरानी कार्यों के लिए रीपर ड्रोन के एमक्यू-9बी सीगार्डियन वेरिएंट को लीज पर लिया था, लेकिन अब भारत ने इसे खरीदने का फैसला किया है।

MQ-9 रीपर दूर से कंट्रोल्ड ऑपरेशन और ऑटोमेटिक उड़ानों, दोनों में सक्षम है। MQ-9, जिसे प्रीडेटर-बी भी कहा जाता है, ये एक शिकारी-हत्यारा ड्रोन है, जो MQ-1 प्रीडेटर का उत्तराधिकारी है, जिसे मुख्य रूप से इंटेलिजेंस, टोही और निगरानी (IRS) के लिए बनाया गया है।
इसे लंबी दूरी, उच्च ऊंचाई वाले ऑपरेशन के लिए बनाया गया है। अपने लंबे समय तक घूमने, सेंसर की विस्तृत श्रृंखला, मल्टी-मोड संचार सूट और सटीक हथियारों की वजह से, यूएवी में उच्च-मूल्य, क्षणिक और समय-संवेदनशील लक्ष्यों के खिलाफ हमला, कॉर्डिनेशन और टोही करने की एक अनूठी क्षमता है।
Indigenous Light Combat Aircraft - Tejas
भारतीय सेना के लिए सबसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से प्रतीक्षित हथियारों में से एक स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (LCA) है। भारत की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) इस वक्त भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान (LCA) बना रही है और भारत सरकार ने 98 तेजस फाइटर जेट के लिए और ऑर्डर दे रखे हैं।

इसके अलावा, भारतीय वायु सेना (IAF) तेजस मार्क 2 वैरिएंट पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसका मकसद मिराज 2000 और मिग-29 के साथ-साथ पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) की जगह लेना है। इन विमानों की क्षमता बढ़ाने के मामले में भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। भारत सरकार तेजस फाइटर जेट को बेचना भी चाहती है, ताकि डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल करे।
Agni V with MIRV मिसाइल
आजादी के बाद से भारत ने मिसाइल टेक्नोलॉजी को काफी तेजी से आगे बढ़ाया है और आज, मिसाइल टेक्नोलॉजी में भारत अग्रणी स्थान रखता है। इसी साल भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस अग्नि-V बैलिस्टिक मिसाइल का कामयाब परीक्षण किया है, जिससे भारत चीन, अमेरिका और रूस के साथ MIRV क्लब में शामिल हो गया है।
अग्नि-V मिसाइल में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) रेंज है, जिसका मतलब 5 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक मार करने की क्षमता। यानि, भारत की क्षमता में हुआ ये ऐतिहासिक इजाफा, हमारी रणनीतिक परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदल देती है।

MIRV का मतलब मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल होता है और दुनिया में भारत से पहले सिर्फ अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस ही ऐसे देश थे, जिनके पास MIRV टेक्नोलॉजी थी और अब भारत ने भी इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।
इस टेक्नोलॉजी पर महारत हासिल करने का मतलब ये है, कि अब भारत अग्नि-5 मिसाइल के जरिए एक ही सोर्स से कई न्यूक्लियर हमले कर सकता है। MIRV टेक्नोलॉजी, एक मिसाइल को कई अलग अलग टारगेट पर हमला करने के लिए हथियारों को उड़ान भरने की शक्ति देता है। यानि, एक मिसाइल से दुनिया के अलग अलग कोनों में एक ही बार में हमला किया जा सकता है।
भारत का अगला कदम अब MIRV तकनीक से लैस पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) को आगे बढ़ाना है। भारत अपने सागरिका K4 मिसाइल कार्यक्रम में रेंज बढ़ाने और MIRV क्षमताओं को जोड़ने की तरफ भी तेजी से काम कर रहा है। और ये क्षमताएं, भारत को वैश्विक ताकत बनाती हैं और ना सिर्फ दुश्मन को किसी भी एडवेंचर करने से रोकती हैं, बल्कि अमेरिका जैसे देश, जो वक्त पलटने पर कभी भी पलटी मार सकते हैं, उन्हें भी संदेश देती हैं, कि वो भारत को लेकर डबल गेम नहीं कर सकते हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications