डोपिंग मामले में 2018 के विंटर ओलंपिक में रूस के खेलने पर प्रतिबंध

एथलीट
Getty Images
एथलीट

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने डोपिंग मामले में अगले साल दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले विंटर ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने से रूस को प्रतिबंधित कर दिया है.

हालांकि रूस के वो एथलीट इसमें हिस्सा ले सकते हैं जो ये साबित कर दें कि वो डोपिंग में शामिल नहीं हैं, लेकिन ऐसे खिलाड़ी रूस का झंडा इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

2014 में रूस ने सोची में विंटर ओलंपिक की मेज़बानी की थी और उसी दौरान सरकार प्रायोजित डोपिंग की शिकायतें आई थीं, जिनकी जांच चल रही थी.

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख़ और बोर्ड ने जांच रिपोर्ट और सुझावों को पढ़ने के बाद ये फ़ैसला दिया.

स्विट्ज़रलैंड के पूर्व राष्ट्रपति सैमुअल श्मिट के नेतृत्व में इस मामले की 17 महीने तक जांच चली थी.

रूसी ओलंपिक समिति को निलंबित किया जा चुका है, लेकिन आईओसी ने कहा है कि फ़रवरी में होने वाले खेलों में निर्दोष रूसी खिलाड़ियों को हिस्सा लेने के लिए उन्हें ओलंपिक एथलीट फ़्रॉम रशिया (ओएआर) के नाम से आमंत्रित किया जाएगा.

विंटर ओलंपिक्स प्यूंगचांग
Getty Images
विंटर ओलंपिक्स प्यूंगचांग

रूस के लगातार खंडन के बावजूद जांच में रूस के डोपिंग विरोधी क़ानूनों के साथ जानबूझ कर तोड़ने-मरोड़ने के सबूत पाए गए हैं.

इससे इस बात को और बल मिला है कि चार साल पहले हुए विंटर ओलंपिक खेलों के रन-अप में हुई धोखाधड़ी में सरकार शामिल थी.

बाख़ ने कहा, "ये ओलंपिक गेम्स और खेलों की पवित्रता पर अभूतपूर्व हमला है. इस घटना के बाद एक रेखा खींचना ज़रूरी है और असरकारी एंटी डोपिंग तंत्र को और मज़बूत किए जाने की ज़रूरत है."

दक्षिण कोरिया में ये खेल अगले साल 9 फ़रवरी को शुरू होंगे, लेकिन इन खेलों से एक शक्तिशाली देश नदारद रहेगा.

रूस में कैसे हुआ इतना बड़ा डोपिंग स्कैंडल?

रूसी डोपिंग मामले के व्हिसलब्लोअर

आईओसी अध्यक्ष
Getty Images
आईओसी अध्यक्ष

क्यों लगा प्रतिबंध?

ये सारा मामला तब पता चला जब एक डॉक्टर ग्रिगोरी रोडशेंकोव ने सवाल उठाया. वो 2014 में सोची में हुए विंटर ओलंपिक के दौरान रूस के एंटी डोपिंग प्रयोगशाला के निदेशक थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि रूस अपने खिलाड़ियों के डोपिंग के लिए एक व्यवस्थित कार्यक्रम चलाता है और दावा किया कि उन्होंने एक ऐसी दवा बनाई थी, जो एथलीट के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मदद करती है और इसका पेशाब जांच में पता भी नहीं चल पाता.

विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने कनाडा के क़ानून के प्रोफ़ेसर और वकील डॉ रिचर्ड मैकलॉरेन को इसकी जांच करने का जिम्मा सौंपा.

रूसी एथलीटों के रियो जाने पर बैन

'रूस के सैकड़ों एथलीट डोपिंग में सालों तक शामिल'

मैकलारेन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 से 2015 के बीच 30 खेलों में क़रीब 1000 एथलीटों को इस डोपिंग प्रोग्राम से फ़ायदा पहुंचा है.

वाडा ने रूसी प्रयोगशाला के आंकड़े हासिल करने का दावा किया, जो मैकलॉरेन की रिपोर्ट से मेल खाते हैं.

इसके बाद रूसी एथलीटों के नमूनों की दोबारा जांच हुई और खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाए गए और मेडल वापस लिए गए.

पिछले सप्ताह आईओसी के एक अन्य आयोग ने भी अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें डॉ रोडशेंकोव के दावों को सही पाया गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+