जर्मनी में 60 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा एस्ट्राजेनेका का टीका, जानिए क्या है वजह

बर्लिन। कोरोना वायरस की वैक्सीन के प्रभाव को लेकर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन पर कई सवालिया निशान खड़े हुए हैं। आलम ये है कि इस वैक्सीन पर प्रतिबंध लगना शुरू हो गया है। इस बीच जर्मनी में भी स्वास्थ्य अधिकारियों ने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को 60 से कम उम्र के लोगों के लिए बैन कर दिया है। मंगलवार को सरकार ने ये ऐलान किया कि इस वैक्सीन की डोज केवल 60 साल से उपर के लोगों को दी जाएगी।

corona vaccine

Recommended Video

    Germany ने 60 साल से कम उम्र वालों के लिए AstraZenece Vaccine पर लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी

    क्यों लिया गया ये फैसला?

    आपको बता दें कि जर्मनी में जिन लोगों ने इस वैक्सीन का डोज लिया है, उनके खून का थक्का जमने के मामले तेजी से सामने आए थे, इसीलिए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। बर्लिन, म्यूनिख और पूर्वी प्रांत ब्रांडेनबर्ग के अधिकारियों ने अस्थायी रूप से टीकाकरण को रोकने का फैसला लिया। मंगलवार को जर्मनी के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई, जिसमें ये तय किया गया कि 60 साल से कम उम्र के लोगों को इस वैक्सीन का टीका नहीं लगाया जाएगा। हालांकि फिर अगर इसका टीका लगवाना चाहें तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही ऐसा करें।

    एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से 9 लोगों की मौत!

    आपको बता दें जर्मनी में एस्ट्राजेनेका के टीके के दुष्प्रभाव काफी अधिक देखने को मिल रहे हैं। 29 मार्च तक टीका लगवाने लोगों में रक्त का थक्का जमने की कुल 31 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, उनमें से 9 लोगों की मृत्यु हो गई और ज्यादातर मामलों में लोगों की उम्र 20 से 63 वर्ष के बीच थी। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने भी कहा है कि एक्सपर्ट ने हाल के कुछ हफ्तों में एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने वाले लोगों के अंदर thrombosis के लक्षण देखने को मिले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+