पूर्व पति इमरान खान को बचाने वाले युवक की मौत पर जेमिना हुईं दुखी, तस्वीर शेयर कहा- वो था असली हीरो

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर मिलने उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ काफी आहत हो गई थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला की वो अब ठीक हैं तो उन्होंने राहत सी सांस ली।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर हमले की खबर मिलने उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ (Jemima Goldsmith) काफी आहत हो गई थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला की वो अब ठीक हैं तो उन्होंने राहत सी सांस ली। इस बीच उन्होंने इमरान को बचाने वाले उस शख्स की तस्वीर शेयर की जिसने आक्रामक हुए गनमैन को नियंत्रित किया। इस बीच गनमैन को रोकने के लिए उससे भिड़ शख्स की हो गई। जिसको लेकर जेमिमा ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इमरान को बचाने वाले शख्स की तस्वीर शेयर कर उसे हीरो बताया।

Jemima Goldsmith on Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर वजीराबाद में एक रैली दौरान हुए हमले में घायल होने का बाद उनकी हालत स्थिर है। इमरान पर हमले को लेकर उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा ने दुख जताया है। उनके सुरक्षित बचने पर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। एक न्यूज प्लेटफार्म की खबर देखने के बाद वो बेचैन हो गई थीं। लेकिन बाद में उन्हें ये पता चला कि पूर्व पाक पीएम की हालत खतरे बाहर है तब उन्होंने चैन की सांस ली।

जेमिमा ने ट्वीट में लिखा, " मैं डर गई थी लेकिन गॉड का शुक्र है कि वो ठीक हैं। भीड़ में मौजूद एक हीरो को धन्यवाद जो उन्हें बचाने के लिए गनमैन से भिड़ गया"। उन्होंने ट्विट के के साथ टीवी स्कीन पर दिखी तस्वीर को शेयर कर किया। लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला की शख्स की मौत हो गई तो वे काफी दुखी हुईं।

जेमिमा ने एक दूसरा ट्वीट किया और उस शख्स की एक और तस्वीर शेयर कर मौत पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जेमिमा ने दूसरे ट्विट में लिखा, "एक और नायक, जिसने बंदूकधारी को रोकने की कोशिश की, बहुत दुख की बात है कि बच नहीं पाया। उनके परिवार के प्रति संवेदना"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+