बॉलीवुड के फेमस 'विलेन' शक्ति कपूर की हो गई मौत? क्यों फैली ऐसी खबर? क्या है पूरी सच्चाई

Shakti Kapoor Death Rumour: बॉलीवुड के दमदार विलेन और बेहतरीन एक्टर शक्ति कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी अफवाह फैल गई, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। दरअसल इंटरनेट पर शक्ति कपूर की मौत की झूठी खबर वायरल होने लगी थी, जिसके बाद हर तरफ हलचल मच गई।

क्या शक्ति कपूर की हो गई मौत?
कई लोगों ने बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया पर शक्ति कपूर के निधन को लेकर पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। एक्टर के फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि अब खुद शक्ति कपूर सामने आए हैं और उन्होंने इन अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की है।

shakti Kapoor death rumour

इंस्टाग्राम पर शक्ति कपूर ने शेयर किया ऐसा वीडियो

शक्ति कपूर ने साफ शब्दों में कहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने फर्जी खबर फैलाने वालों पर भी नाराजगी जताई है और कहा है कि मौत को लेकर इस तरह की अफवाहें फैलाना बिल्कुल गलत है।

लिव-इन पार्टनर ने स्टार एक्ट्रेस को 'बाजार' में बेचा, पति ने लगाई नशे की लत, 34 साल में मिली ऐसी दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने स्टार एक्ट्रेस को 'बाजार' में बेचा, पति ने लगाई नशे की लत, 34 साल में मिली ऐसी दर्दनाक मौत

'मैं स्वस्थ हूं, जिंदा हूं और खुश हूं'

अफवाहें तेजी से फैलने के बाद शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह बिल्कुल फिट और हेल्दी नजर आ रहे थे। उन्होंने फैंस को संबोधित करते हुए कहा- मेरी मौत की खबर पूरी तरह झूठी है और आप लोग इस तरह की बातों पर भरोसा न करें।

'मैं झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा'

-शक्ति कपूर ने ये भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत करने वाले हैं क्योंकि किसी के बारे में इस तरह की झूठी खबर फैलाना सही नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जिसने भी ये गंदी हरकत की है, उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा। वीडियो में शक्ति कपूर का अंदाज पहले की तरह ही एनर्जी से भरा दिखाई दिया, जिससे उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।

-शक्ति कपूर के इस वीडियो के सामने आने के बाद से फैंस लगातार कमेंटस कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- भगवान शक्ति कपूर को लंबी उम्र दे। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है- शक्ति कपूर को हेल्दी देखकर राहत मिली। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने अफवाह फैलाने वालों की भी आलोचना की है।

-कई फैंस ने ये भी कहा है कि इस तरह की फेक न्यूज से कलाकारों के परिवार और चाहने वालों को मानसिक परेशानी होती है, इसलिए ऐसी खबरों को बिना पुष्टि के शेयर नहीं करना चाहिए।

अस्पताल की तस्वीरों के बाद एक्टर के हेल्थ पर हुई चर्चा

-दरअसल इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल के बाहर नजर आई थीं। उस दौरान पैपराजी को देखकर श्रद्धा कपूर थोड़ी नाराज भी हो गई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं कि शायद शक्ति कपूर की तबीयत ठीक नहीं है।

-हालांकि उस समय परिवार की ओर से शक्ति कपूर की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन अब अचानक वायरल हुई मौत की अफवाह ने लोगों को चौंका दिया है।

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे शक्ति कपूर

जानकारी के अनुसार शक्ति कपूर को आखिरी बार 'मेरे हसबैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) में देखा गया था। इस फिल्म में शक्ति कपूर के साथ अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन शक्ति कपूर के किरदार को दर्शकों ने नोटिस जरूर किया था।

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज बना बड़ा खतरा

बीते कुछ सालों में कई बॉलीवुड सितारे फर्जी मौत की खबरों का शिकार हो चुके हैं। सोशल मीडिया की तेज रफ्तार के बीच बिना पुष्टि के खबरें वायरल हो जाती हैं, जिससे कलाकारों और उनके परिवारों को तनाव झेलना पड़ता है। शक्ति कपूर का हालिया मामला भी इसी समस्या की एक और मिसाल बनकर सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+