'पहले थी नफरत,' Thalapathy Vijay पर खास दोस्त Trisha Krishnan ने ये क्या कहा? एक्ट्रेस के बयान पर मची हलचल
Trisha Krishnan on Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा की 'क्वीन' तृषा कृष्णन और 'थलपति' विजय की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट है, असल जिंदगी में भी उनकी दोस्ती का रिश्ता उतना ही गहरा और दिलचस्प है। ऐसे समय में जब विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु की राजनीति में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है और सरकार बनाने के संघर्ष में जुटी है, इन दोनों स्टार के रिश्तों की अनकही बातें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल, बिहाइंडवुड्स (Behindwoods) के साथ एक इंटरव्यू में तृषा ने स्वीकार किया कि उनके और विजय के बीच दोस्ती की शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। साल 2004 में जब फिल्म 'गिल्ली' की शूटिंग शुरू हुई, तो दोनों के बीच बातचीत बहुत कम थी।

तृषा ने बताया कि, 'जब हमने 'गिल्ली' शुरू की थी, तो सच कहूं तो मेरा उनके साथ कोई खास तालमेल नहीं था। लेकिन निर्देशक धरणी और टीम के अन्य सदस्यों की वजह से हम बाद में बहुत अच्छे दोस्त बन गए।' उन्होंने विजय को अपने करियर का सबसे खास हीरो बताते हुए कहा कि वे एक बहुत ही दयालु और शालीन व्यक्ति हैं जो कभी अपना आपा नहीं खोते।
'मुझे विजय की चुप्पी से नफरत'
एक्ट्रेस अनु हासन के एक टॉक शो 'कॉफी विद अनु' (Coffee With Anu) में तृषा और विजय एक साथ पहुंचे थे। वहां तृषा ने विजय की उस आदत का जिक्र किया जो उन्हें पहले बिल्कुल पसंद नहीं थी। तृषा के अनुसार, जहां सेट पर सभी लोग हंसी-मजाक करते थे, वहीं विजय एक कोने में दीवार की तरफ मुंह करके घंटों बैठे रहते थे। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें विजय की क्या चीज नापसंद है, तो उन्होंने कहा कि, 'मुझे विजय की चुप्पी से नफरत है।'
तृषा को लगता था कि विजय की यह खामोशी उन्हें दूसरों से दूर और रहस्यमयी बनाती है। हालांकि, पास ही बैठे विजय ने जवाब दिया कि वह चुपचाप बैठकर समय बर्बाद नहीं करते थे, बल्कि अगले सीन की तैयारी और सोच-विचार करते थे।
20 साल का अटूट साथ
वक्त के साथ वही चुप्पी तृषा के लिए विजय की सबसे बड़ी खूबी बन गई। साल 2023 में फिल्म 'लियो' के सक्सेस सेलिब्रेशन के दौरान तृषा भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी बॉन्डिंग को एक नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा कि, 'विजय के साथ काम करना किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलने जैसा था। वही सुरक्षा, स्नेह और साथ का अहसास। मेरे 20 साल के करियर में किसी सह-कलाकार के साथ मेरा सबसे लंबा सफर विजय के साथ रहा है। लोग कहते हैं कि घर कोई जगह नहीं होती, बल्कि एक इंसान होता है (मेरे लिए विजय वही हैं)।'
सियासी मुश्किलों के बीच सुपरस्टार्स का मिल रहा साथ
विजय अपनी राजनीतिक पारी 'TVK' के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे हैं। 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतने के बावजूद राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने बहुमत साबित करने के लिए और समय दिया है। इस चुनौतीपूर्ण समय में कमल हासन, खुशबू सुंदर और विशाल जैसे बड़े सितारों ने विजय का समर्थन किया है।
















Click it and Unblock the Notifications