VIDEO: ज्वालामुखी से बह रही है आग की नदी, सामने बेपरवाह लोग खेल रहे थे वॉलीबॉल, मौत को दावत
पीछे ज्वालामुखी से आग की नदी बह रही थी और सामने लोग वॉलीबॉल खेल रहे थे। जान जोखिम में डालने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आइसलैंड: आपने किसी लोहार को लोहा पिघलाते देखा है, अगर देखा है तो आपने उसवक्त आग को महसूस किया होगा तो आप समझ सकते हैं कि अगर कोई ज्वालामुखी फटता है तो उससे निकलने वाली आग की नदी कैसे हो सकती है और उसके चपेट में आने वाला इंसान या जानवरों का क्या हो सकता है। आइसलैंड में 6 हजार साल शांत रहने के बाद एक ज्वालामुखी फटा है लेकिन लोगों ने उस ज्वालामुखी को मजाक के तौर पर ले लिया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पीछे ज्वालामुखी फूटा पड़ा है और सामने लोग वॉलीबॉल खेल रहे हैं। आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से कई सौ मीटर तक आग की नदी बह रही है।
Recommended Video

ज्वालामुखी के आगे वॉलीबॉल
इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग ज्वालामुखी के सामने वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग वॉलीबॉल खेल रहे हैं, जबकि पीछे आग का लावा निकल रहा है। जबकि वॉलीबॉल खेलने वाले लोग आग की इस नदी से पूरी तरह बेपरवाह और बेखौफ हैं। ये लोग लगातार मस्ती कर हैं। वहीं, वॉलीबॉल खेलने वालों के अलावा कुछ और भी लोग वीडियो में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि फुटबॉल खेलने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद अब हम वॉलीबॉल खेल रहे हैं।

6000 साल बाद फूटा ज्वालामुखी
आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है माउंड फैगराडैल्सफाल पहाड़। और इसी पहाड़ पर करीब 6 हजार साल बाद ये ज्वालामुखी फूटा है। ज्वालामुखी में विस्फोट पिछले हफ्ते हुआ है और उसी के बाद से ज्वालामुखी को देखने यहां जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। ये ज्वालामुखी आइसलैंड के रेकजाविक शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर है और यहां से लगातार आग का लावा निकल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्वालामुखी फटने के बाद करीब 1640 फीट ऊंची लावे की आकृति बन गई और इस ज्वालामुखी ने पिछले एक हफ्ते में 1 करोड़ वर्गफीट से ज्यादा लावा उगला है। कई बार इस ज्वालामुखी से फूटने वाला लावा 300 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक भी पहुंचा है।

अभी नहीं शांत होगा ज्वालामुखी
रेकजाविक शहर के लोगों का दावा है कि ये ज्वालामुखी सदियों से शांत था और करीब 6 हजार साल बाद इसमें विस्फोट हुआ है। हालांकि, ये ज्वालामुखी रिहायशी इलाके से काफी दूर है, लिहाजा स्थानीय लोगों को विस्थापित नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस ज्वालामुखी से आबादी वाले इलाके को खतरा नहीं हैं। लेकिन, जिस मात्रा में इस ज्वालामुखी से लावा निकल रहा है, उसे देखते हुए लग नहीं रहा है कि ये ज्वालामुखी फिलहाल शांत पड़ने वाला है। वहीं, आइसलैंड के प्रधानमंत्री कैटरीन जैकबडोतीर ने कहा है कि इस ज्वालामुखी से फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है और उन्होंने कहा है कि लोग ज्वालामुखी के पास नहीं जाएं।

खत्म हो गई थी एक चौथाई आबादी
हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा है कि फिलहाल इस ज्वालामुखी से कोई खतरा नहीं है लेकिन ज्वालामुखी से भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकल रही है, जिससे बचने के लिए लोगों से अपने घरों को बंद रखने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि आइसलैंड में 30 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं और कई ज्वालामुखी अब विलुप्त हो गये हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 1784 में लाकी में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सूखा पड़ गया था, जिससे वहां की एक चौथाई आबादी खत्म हो गई थी।
करीब 6 हजार साल बाद इस पहाड़ पर ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ है, जिसका ड्रोन वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications