Video: काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़, फ्लाइट बनी पैसेंजर ट्रेन, लोग एक-दूसरे पर चढ़े
काबुल,16 अगस्त। अफगानिस्तान में जिस तरह से तालिबान के लड़ाकों ने एक के बाद एक शहरों पर कब्जा कर रहे हैं उसके बाद यहां फंसे लोगों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। काबुल में भी तालिबान के लड़ाके प्रवेश कर चुके हैं। आज सुबह काबुल एयरपोर्ट के पास गोलीबारी की भी खबर सामने आई है। तालिबानी लड़ाकों के काबुल पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं। काबुल एयरपोर्ट पहुंचने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ना सिर्फ एयरपोर्ट के बाहर बल्कि एयरपोर्ट के भीतर भी लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा है। विमान में सवार होने के लिए लोग के बीच मारा मारी मच गई है।
Recommended Video

काबुल एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि हवाई जहाज में घुसने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। जिस तरह से पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है वैसे ही हवाई जहाज में घुसने के लिए लोगों की भारी भीड़ एक दूसरे पर टूट पड़ी है। जिस तरह से एयरपोर्ट पर लोगों की बेकाबू होती भीड़ देखी जा रही है उसे देखते हुए काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी कॉमर्शियल फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। लोगों से अपील की जा रही है वह एयरपोर्ट पर भीड़ ना लगाएं।
वहीं भारत की ओर से भी काबुल में फंसे नागरिकों को वापस लाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। भारत सरकार ने एयर इंडिया से आपात स्थिति में काबुल से लोगों को लाने के लिए दो एयरक्राफ्ट को स्टैंडबाई पर रखने के लिए कहा गया है। एयर इंडिया की ओर से आपात ऑपरेशन के लिए क्रू मेंबर की टीम को तैयार कर लिया गया है। एयर इंडिया की ओर से कहा गया है कि अफगानिस्तान एयर स्पेस के बंद होने की वजह से फ्लाइट यहां ऑपरेट नहीं कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications