चीन की मीडिया ने फिर कसा तंज, कहा 62 के काल में अटका भारत

बीजिंग। चीन की मीडिया ने एक बार फिर एनएसजी को लेकर भारत पर तंज कसा है। इस बार चीन की मीडिया ने कहा है कि भारत अभी तक सन 1962 की जंग वाली मानसिकता में अटका हुआ है। मीडिया का कहना है कि भारत और भारत के लोगों अभी तक पिछले दिनों दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एनएसजी मीटिंग पर आए नतीजे को स्‍वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

chinese-media-india-nsg

ग्‍लोबल टाइम्‍स का आर्टिकल

चीन के सरकार न्‍यूजपेपर 'ग्लोबल टाइम्स' में लिखा है कि ऐसा लगता है कि एनएसजी में भारत के प्रवेश पाने में असफल रहने के मद्देनजर भारतीय लोगों के लिए एनएसजी की मीटिंग के नतीजों को स्‍वीकार कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक इसमें कहा गया कि भारतीय मीडिया सिर्फ चीन को दोष दे रहे हैं।

भारत की मीडिया पर आरोप

भारत की मीडिया का आरोप है कि विरोध के पीछे चीन के भारत विरोधी एवं पाकिस्तान समर्थक उद्देश्य हैं। कुछ लोग चीन एवं चीनी उत्पादों के खिलाफ विरोध करने के लिए सड़कों पर भी उतर आए और कुछ समीक्षकों ने कहा कि इस घटना से भारत एवं चीन के संबंध ठंडे पड़ जाएंगे।

बीजिंग को गलत समझ रहा है नई दिल्‍ली

आगे लिखा है कि भारत 1960 के दशक में चीन के साथ हुए युद्ध के साये में 'अब भी अटका हुआ' सा लगता है। ऐसा लगता है कि कई लोग अब भी उसी 'पुराने भूराजनीतिक दृष्टिकोण' को पकड़े हुए हैं कि चीन, भारत को विकास करते नहीं देखना चाहता। आर्टिकल के मुताबिक नयी दिल्ली ने बीजिंग को गलत समझ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+