पिछले 4 सालों में भारत में इस चीनी मोबाइल ने की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, जानिए कैसे तीसरे नंबर पर पहुंचा?
पिछले कुछ सालों में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच रिश्तों में खटास आई है। हालांकि, वहां की स्मार्टफोन निर्माता ने 4 सालों में भारत में नंबर 3 स्थान हासिल कर लिया है।
बीजिंग/नई दिल्ली 20 जून : चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी करीब 60 करोड़ यूजर्स के साथ भारत में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल, जब एक वैश्विक चिप की कमी के कारण कई स्मार्टफोन कंपनियों को मोबाइल लॉन्चिंग में देरी हो गई थी। ऐसे में चीनी ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए एक अनोखा तरीका निकाल लिया। रियलमी ने ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में चीन ने शंघाई के एक अज्ञात निर्माता से कम आपूर्ति में क्वालकॉम इंक के प्रोसेसर को खरीदने का फैसला किया।

भारतीय बाजार में रियलमी की पकड़ मजबूत
चीन की रियलमी कंपनी की इस फैसले से उसे काफी फायदा पहुंचा। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 600 मिलियन स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के साथ तेजी से बढ़ते बाजार में नंबर तीन के पोजिशन में पहुंच गया और वह अन्य मोबाइल फोन को टक्कर देने लगा। नवीनतम तिमाही में केवल Samsung Electronics Co. और Xiaomi Corp. ने भारत में अधिक डिवाइस बेचे थे।
कई बड़े फोन कंपनियों को रियलमी दे रहा टक्कर
रियलमी ने ऐसे समय वैश्विक चुनौतियों से जुझते हुए स्मार्टफोन के बाजार में उपयोगकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा जब एप्पल इंक जैसे बड़े ब्रांड भी नियामक बाधाओं से जूझ रहे हैं। हाल के महीनों में भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने चीन से बढ़ते टकराव के बीच चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच तेज कर दी। हालांकि, Realme अपनी बेहतरीन मार्किेटिंग प्लानिंग की वजह से अब तक भारत सरकार की कार्रवाई से बची हुई है। बता दें भारत में बेचे जाने वाले सभी रियलमी स्मार्टफोन देश में ही बनते हैं। इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलता है और हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है।
भारतीय बाजार में धूम मचा रहा है रियलमी
जानकारी के मुताबिक iPhones और Samsung जैसे बड़े ब्रांड के महंगे स्मार्टफोन से मिलता-जुलता रियलमी का एंड्रॉइड स्मार्टफोन ऑनलाइन मिलेंगे, जिससे खरीदार को नए फोन खरीदने में काफी आसानी होगी। इस नए फोन की कीमत 100 डॉलर से भी कम बताई जा रही है। इस साल, सरकार ने बाजार की अग्रणी कंपनी Xiaomi पर कार्रवाई की और एक एंटी-मनी-लॉन्ड्रिंग एजेंसी ने चीनी कंपनी से $700 मिलियन से अधिक की जब्ती की, जिससे भारत का पूरा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में सन्नाटा पसर गया। वहीं, रियलमी ने इस साल की पहली तिमाही में शिपमेंट वॉल्यूम के आधार पर भारत के स्मार्टफोन बाजार में उसकी पकड़ 11 प्रतिशत से बढ़कर 16 प्रतिशत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications