बांग्लादेश में हिंदुओं ने निकाली बड़ी रैली, मांगे अल्पसंख्यकों के अधिकार, तस्लीमा नसरीन ने शेयर किया वीडियो

Hindu Community Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय ने चटगाँव के लालदीघी मैदान में एक साथ रैली निकाली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सनातन जागरण मंच द्वारा आयोजित इस रैली में भारी भीड़ देखी गई है, जिसमें हज़ारों लोगों ने अल्पसंख्यक अधिकारों और सुरक्षा उपायों की मांग की गई। बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रैली का वीडियों सोशल मीडिया पर साझा किया है।

हिंदू समुदाय की मांग है कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराधों के संबंध में एक न्यायाधिकरण की स्थापना की जाये, साथ ही पीड़ितों को उचित मुआवज़ा और पुनर्वास भी प्रदान किया जाये।इतना ही नहीं अल्पसंख्यक संरक्षण कानून को तत्काल लागू करने, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की स्थापना और शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में प्रार्थना सुविधाओं के निर्माण की वकालत कर रहे हैं।। उनकी मांगों की सूची में संस्कृत और पाली शिक्षा बोर्ड का आधुनिकीकरण और दुर्गा पूजा उत्सव के लिए 5 दिन की छुट्टी की शुरुआत भी शामिल है।

क्या बोले मंत्री सैयद रिजवाना हसन

हिंदू समुदाय की रैली के आह्वान पर प्रतिक्रिया देते हुए, बांग्लादेश के पर्यावरण मंत्री सैयद रिजवाना हसन ने देश के इतिहास में पहली बार दुर्गा पूजा के लिए 2-दिवसीय अवकाश को मान्यता देने के एक ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की। ज्ञात हो कि जब से मुहम्मद यूनुस सरकार ने पदभार संभाला है।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को बर्बरता, लूटपाट और शारीरिक नुकसान सहित बढ़ी हुई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस आंदोलन अगुवाई करने वाले सनातन जागरण मंच ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार उनकी सभी आठ मांगों को पूरा नहीं कर देती।

यह भी पढ़ें बांग्लादेश: PM मोदी ने मां काली के लिए जो मुकुट किया था भेंट, नवरात्रि में हुआ चोरी, भारत सरकार ने की ये मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+