पाक तेल टैंकर हादसे की इनसाइड स्टोरी: सिगरेट से जिंदा जल गए 140 लोग
ये है पाकिस्तान के बहावलपुर में लगी आग के पीछे की कहानी, 140 लोग जिंदा जलकर हुए राख।
कराची। पाकिस्तान के बहावलपुर में जिस तरह से तेल के टैंकर में आग लगी उसने 140 लोगों से अधिक की जान ले ही, जबकि 200 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हो गए है। यह घटना उस वक्त हुई थी जब टैंकर सड़क पर पलटा तो यह वहां चारो तरफ फैल गया। घटना सुबह तकरीबन छह बजे की है। लेकिन जिस तरह से इस घटना में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, उससे लोगों की रूह कांप गई है।

बच्चे, महिलाएं भी झुलसीं ( सारी तस्वीरें डॉन के सौजन्य से)
इस घटना में घायल होने वालों में कई बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। दरअसल जब यह तेल का टैंकर यहां पलटा तो काफी ज्यादा तेल सड़क पर फैल गया, जिसे बटोरने के लिए लोग यहां इकट्ठा हो गए। इस घटना में 50 लोगों की हालत काफी गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन घटना के पीछे जो बड़ी बात निकलर सामने आई है वह काफी चौंकाने वाली है।

सिगरेट ने ली इतने लोगों की जान ( सारी तस्वीरें डॉन के सौजन्य से)
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ था वहां पर कुछ लोग सिगरेट पी रहे थे, जिसके चलते टैंकर में आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि लोगों को वहां से भागने का भी मौका नहीं मिला। चारो तरफ तेल फैले होने के कारण आग की लपटों ने सैकड़ों लोगों को अपने चपेट में ले लिया, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। 70 से अधिक लोगों को बहावल विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया या है, जोकि घटना से एक घंटे की दूरी पर स्थित है।

140 लोगों के शव की पहचान तक नहीं ( सारी तस्वीरें डॉन के सौजन्य से)
घटनास्थल पर पहुंचे जिला के आपातकाल अधिकारी आशिफ रहीम ने बताया कि उन्हें 123 लोगों के शव बिल्कुल जली हुई स्थिति में मिले हैं, जबकि हमने कुल 1122 लोगों को बचाया है। जिन 123 लोगों के शव को बरामद किया गया है उनका शव पूरी तरह से जल चुका है और इनकी पहचान भी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल में जले हुए लोगों के इलाज की व्यवस्था नहीं है, इसकी वजह से इलाज में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

आर्मी के हेलीकॉप्टर राहत कार्य में जुटे ( सारी तस्वीरें डॉन के सौजन्य से)
मोटर वे पुलिस अधिकारी मोहम्मद रिजवान ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त बड़ी केएलपी रोड पर आम के बगीचे में काफी लोग काम कर रहे थे, जैसे ही इन लोगों ने देखा कि यहां तेल का टैंकर गिरा है तो ये लोग पेट्रोल को बटोरने के लिए यहां पहुंचे और इन्हें आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस घटना पर पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की ओर से मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दुख व्यक्ति करते हुए कहा कि उन्होंने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से लोगों की मदद करने का निर्देश दे दिया है। साथ ही लोगों को वहां से बचाने के लिए ऑर्मी के हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया है।

40 हजार लीटर पेट्रोल फैला सड़क पर
जो टैंकर सड़क पर गिरा था उसमें 40 हजार लीटर पेट्रोल था, यह घटना उस वक्त हुई जब टैंकर कराची से लाहौर जाते वक्त हाईवे पर काफी तेजी से मुड़ा, इसी वक्त टैंकर ने संतुलन खो दिया और वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद टैंकर से पेट्रोल बहने लगा। जानकारी के अनुसार टैंकर के पलटने के बाद जब इसमें आग लगी तो यह ब्लास्ट कर गया। घटना में छह कार और 12 मोटरसाईकिल भी झुलस गई है।












Click it and Unblock the Notifications