क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद कर लिया गया है?
चीनी सोशळ मीडिया पर हजारों की संख्या में लोग लिख रहे हैं, कि बीजिंग पर सैन्य कब्जा हो गया है और शी जिनपिंग का तख्तापलट हो गया है, हालांकि, दुनिया को पता नहीं है कि क्या हो रहा है क्योंकि शहर अंततः दुनिया से कट गया है।
नई दिल्ली, सितंबर 24: चीन के सोशल मीडिया से लेकर कई अपुष्ट खबरें हैं, कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद कर चीन में सैन्य तख्तापलट कर दी गई है। वहीं, चीन का बाकी दुनिया से नहीं के बराबर संपर्क है, लिहाजा चीन में इस वक्त क्या हो रहा है, इसकी भी कुछ जानकारी नहीं है। लेकिन, चीनी सोशल मीडिया पर हजारों लोग लिख रहे हैं, कि शी जिनपिंग को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। कोरोना संकट के बाद से ही शी जिनपिंग पिछले दो सालों से चीन से बाहर नहीं निकले थे और पहली बार वो उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात वैश्विक नेताओं से हुई थी, लेकिन पुतिन के अलावा किसी और नेता से उनकी द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई और अब ऐसी रिपोर्ट है, कि शी जिनपिंग को नजरबंद कर लिया गया है।

क्या शी जिनपिंग को किया गया नजरबंद?
अपुष्ट खबरों के मुताबिक, शी जिनपिंग की मुलाकात लंबे अर्से से चायनीज कम्युनिस्ट पार्टी के भी बड़े नेताओं से नहीं हुई है और दो सालों में पहली बार शी जिनपिंग को देश से बाहर निकलते हुए देखा गया, जब उन्होंने समरकंद में एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। वहीं, शी जिनपिंग का इस साल जून में सऊदी अरब का दौरा भी रद्द हो गया था, जिसके लिए सऊदी ने काफी तैयारियां कर रखी थीं। वहीं, एससीओ संगठन का संस्थापक सदस्य होने के बाद भी चीनी नेता ने शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया। उन्होंने शिखर सम्मेलन के उद्घाटन पर कोई यादगार भाषण नहीं दिया। पुतिन के अलावा नरेंद्र मोदी, या इस संगठन के किसी अन्य प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने पुतिन के साथ डिनर कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया था और इसके पीछे कोविड को वजह बताया गया और बाद में पता चला कि, एससीओ शिखर सम्मेलन के आधिकारिक समापन से पहले शी जिनपिंग मुश्किल से बीजिंग के लिए रवाना हुए थे। शायद वह किसी बड़ी और भयावह बात को लेकर चिंतित और भयभीत थे।

दुनिया को हिलाने वाली खबर
अब बीजिंग से सामने आ रही खबरें दुनिया को हिला सकती हैं। वैश्विक मीडिया को पता नहीं है कि शी जिनपिंग के घर पर उनके साथ क्या हो रहा है। ईमानदारी से, इस समय जो लोग चाहते हैं कि तानाशाह सत्ता में बना रहे, उन्हें अपने तीसरे कार्यकाल के बारे में भूल जाना चाहिए, ऐसा प्रतीत होता है कि चायनीज कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गजों ने पहले ही सत्ता के लिए उसकी लालसा को कुचल दिया है। हालांकि, पिछले साल ये रिपोर्ट आई थी, कि चीन में शी जिनपिंग का विरोध गुट काफी एक्टिव है, जिसमें चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग भी शामिल थे, लेकिन बाद में आई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया, कि शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर अपने तमाम विरोधियों को निपटा दिया है।

चीन में सत्ता परिवर्तन?
चीनी सोशळ मीडिया पर हजारों की संख्या में लोग लिख रहे हैं, कि बीजिंग पर सैन्य कब्जा हो गया है और शी जिनपिंग का तख्तापलट हो गया है, हालांकि, दुनिया को पता नहीं है कि क्या हो रहा है क्योंकि शहर अंततः दुनिया से कट गया है। न्यूज हाईलैंड विजन के अनुसार, पूर्व चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और पूर्व चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने स्थायी समिति के पूर्व सदस्य सोंग पिंग को मनाकर सेंट्रल गार्ड ब्यूरो (सीजीबी) का नियंत्रण वापस अपने हाथों ले लिया है। आपको बता दें कि, सीजीबी का उद्देश्य, कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्यों और अन्य सीसीपी नेताओं को सुरक्षा प्रदान करना है। सीजीबी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार है और अगर सीजीबी पर किसी और का नियंत्रण हो गया, तो इसे सैन्य तख्तापलट ही कहा जाएगा।

16 सितंबर को जिनपिंग हुए नजरबंद?
हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर बातें निकलकर सामने नहीं आईं हैं, लेकिन चीनी सोशल मीडिया, जिसपर सरकार की सख्त निगरानी होती है, उसपर हजारों की संख्या में सैन्य तख्तापलट के बारे में पोस्ट आना, कुछ ना कुछ गड़बड़ होने का संकेत देती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही हू और वेन ने सीजीबी का नियंत्रण वापस ले लिया, इसकी जानकारी जियांग जेंग और बीजिंग में केंद्रीय समिति के सदस्यों को टेलीफोन के माध्यम से दी गई। मूल स्थायी समिति के सदस्यों ने उसी क्षण शी जिनपिंग के सैन्य अधिकार को समाप्त कर दिया। शी जिनपिंग 16 सितंबर की शाम को सच्चाई जानने के बाद बीजिंग लौट आए। हालांकि, उन्हें हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया और संभवतः वर्तमान में झोंगनानहाई के घर में नजरबंद किया गया है।

क्या पहले से तैयार था रोडमैप?
अपुष्ट खबरों के मुताबिक, फिलहाल चीन की सत्ता पर पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ का नियंत्रण स्थापित हो गया है और खबरों की मानें तो 2019 में चीनी वायरस के प्रकोप के बाद चीन में यह सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। पिछले दस दिनों से बंद दरवाजों के पीछे और पूरी गोपनीयता के साथ राजनीतिक बैठकें हो रही हैं। चीन से आने वाली खबरों में पिछले 10 दिनों में क्या-क्या हुआ है, इसकी भी जानकारी दी गई है। एफटीआई ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 सितंबर को अंतिम रूप देने वाली समिति की सुधार बैठक की अध्यक्षता इन्हीं दो उपाध्यक्षों ने की। संचालन के अध्यक्ष, जो शी के वफादार हैं, को बैठक से हटा दिया गया था। वहीं, कमांडर ली क़ियाओमिंग बैठक में भाग लेने के लिए मंच के नीचे पहली पंक्ति के बीच में बैठे थे। पीएलए के एक जनरल ली कियाओमिंग ने पहले ही अपना मन बना लिया था, कि वह अब चीनी राष्ट्रपति के फरमान को स्वीकार नहीं करेंगे।

कैसे किया गया चीन में तख्तापलट?
एफटीए ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जब चीनी राष्ट्रपति एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देश से बाहर थे, उस वक्त हू जिंताओ और वेन की सोंग पिंग की मुलाकात हुई थी और उन्हें शी जिनपिंग के खिलाफ कदम उठाने के लिए राजी किया गया जो सत्ता में अपने तीसरे कार्यकाल को हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पिंग ऐसा करने के लिए तैयार हो गए और फिर, शी जिनपिंग को उनके ही सीजीबी गार्डों ने हिरासत में ले लिया। सीसीपी के पूर्व नेताओं ने यह अनुमान लगाया था कि, शी जिनपिंग के वफादार निस्संदेह उनकी नजरबंदी को फेल करने के लिए आक्रामकता का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इधर, कमांडर ली कियाओमिंग ने अब बीजिंग को एक सैन्य किले में बदल दिया है। 80 किमी के एक बड़े काफिले ने बीजिंग में प्रवेश किया और शहर के सभी संभावित निकास को बंद कर दिया है। सूत्र के अनुसार, पीएलए राजमार्गों को ब्लॉक कर रही है और वर्तमान में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। जैसा कि बीजिंग में राजनीतिक अशांति रूसी खुफिया को ज्ञात हो गई थी, रूसी ऊर्जा की दिग्गज कंपनी गज़प्रोम ने साइबेरिया पाइपलाइन की शक्ति के माध्यम से गैस के प्रवाह को कुछ देर के लिए रोक दिया था, जिसने चीन को रूसी गैस भेजी जाती है। हालांकि रूस ने कटौती को "अनुसूचित रखरखाव कार्य" के रूप में उचित ठहराया, लेकिन यह स्पष्ट रूप से अनुमान लगाया जा सकता है कि यह विरोध प्रदर्शनों को उग्र बनाकर शी जिनपिंग का समर्थन करने के लिए किया गया था।

शी जिनपिंग के खिलाफ विद्रोह?
इसके अलावा, चीनी सोशल मीडिया पर चीनी नागरिक लिख रहे हैं कि, पिछले दो दिनों में बीजिंग हवाई अड्डे ने 6,000 से ज्यादा घरेलू उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही, हाई-स्पीड रेल की टिकटों को भी रद्द कर दिया गया है और चीन की राजधानी आने वाली हाई स्पीड ट्रेनों को अगली सूचना तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। घंटों बाद, चीनी नागरिक उड्डयन ने अपनी सेवा फिर से शुरू करने के लिए बोइंग मैक्स विमान के साथ एयरलाइनों को सूचित किया। वहीं, 22 सितंबर को सैन्य आयोग की बैठक में राष्ट्रीय रक्षा पर चर्चा हुई। उस बैठक में शेनयांग कांग भी मौजूद थे, जिन्हें शी जिनपिंग ने सरकार से बाहर निकाल दिया था। वहीं, राष्ट्रपति की सुरक्षा देखने वाले ली क़ियाओमिंग फिर से आगे की पंक्ति के बीच में बैठे थे। वहीं, इस बैठक में चायनीज कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे बुजुर्ग सदस्य सोंग पिंग भी मौजूद थे, जिनकी उम्र 105 साल है और जो शी जिनपिंग के विरोधी माने जाते हैं और उन्होंने बैठक के दौरान शी जिनपिंग के खिलाफ आवाज भी उठाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोंग पिंग ने कहा कि, देश को परिवर्तन से गुजरना चाहिए और दुनिया के सामने खुलना चाहिए। उनके अनुसार, सीसीपी को राष्ट्र की खातिर इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। वहीं, शी जिनपिंग और उनके विदेश मंत्री वांग यी को छोड़कर लगभग सभी ज्ञात सीसीपी नेता मेमोरी हॉल में मौजूद थे।

हेनरी किंसिजर से मिले वांग यी
वही, हाल ही में सबसे संदिग्ध घटना चीनी विदेश मंत्री वांग यी की न्यूयॉर्क की अचानक यात्रा है। वह हेनरी किसिंजर से मिले हैं। 21 सितंबर को जब सोंग पिंग शी जिनपिंग के खिलाफ अपने विरोध का प्रदर्शन कर रहे थे, उस वक्त चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात की थी। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने हैरान करते हुए डॉ किसिंजर को उनके आगामी 100वें जन्मदिन पर बधाई दी, उन्हें चीनी लोगों का एक पुराना और अच्छा दोस्त बताया। किसिंजर अनुभवी सीसीपी सदस्यों के करीबी हैं और उन्होंने चीन-संयुक्त राज्य संबंधों की स्थापना और विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। क्या यह अचानक हुई बैठक इसके पीछे के वास्तविक उद्देश्य पर सवाल नहीं उठाती है? हालांकि, कुछ भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है, कि आखिर चीन में क्या हो रहा है। लेकिन, पिछले दो वर्षों में शी जिनपिंग के व्यवहार के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि शी को हमेशा से यह विचार रहा होगा कि सीसीपी के दिग्गज उनके खिलाफ हैं। ये दिग्गज शी से अपने सख्त व्यवहार में बदलाव करने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन, शी की सत्ता की भूख निर्विवाद रूप से आड़े आ रही थी। अगर ये रिपोर्ट सही है, तो हम कह सकते हैं कि शी का कार्यकाल समाप्त हो गया है और पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ इसके जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications