Goodgle Doodle: नोबल पुरस्कार विजेता मैक्स बॉर्न का 135वां जन्मदिन, फिजिक्स में योगदान के लिए जानती है दुनिया
आज गूगूल मशहूर जर्मन भौतिकज्ञ और गणितज्ञ मैक्स बॉर्न का 135वां जन्मदिन मना रहा है। बॉर्न ने क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में काफी योगदान दिया है। फिजिक्स में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 1954 में नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
नई दिल्ली। आज गूगूल मशहूर जर्मन भौतिकज्ञ और गणितज्ञ मैक्स बॉर्न का 135वां जन्मदिन मना रहा है। बॉर्न ने क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में काफी योगदान दिया है। क्वांटम मैकेनिक्स भौतिकी का एक हिस्सा है, जो सबसे छोटे रूप पर अध्ययन करती है। क्वांटम मैकेनिक्स के बिना दवाइयों में तरक्की, लेजर और व्यक्तिगत कंप्यूटिंग सिर्फ एक सपना ही रह जाता। क्वांटम मैकेनिक्स में उनके योगदान का ही नतीजा है कि आज दुनिया में इतने आविष्कार हो पाए। फिजिक्स में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 1954 में नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

मैक्स बोर्न का जन्म 1882 में 11 दिसंबर को ब्रेस्लॉ में हुआ था, जो तब जर्मनी का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन अब पोलैंड का हिस्सा है। उन्होंने ब्रेस्लॉ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और गॉटिंगन विश्वविद्यालय से पीएचडी किया। इसी विश्वविद्यालय में वो सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर भी बने।
साल 1933 में वो ब्रिटेन चले गए और एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्राकृतिक दर्शनशास्त्र के टेट प्रोफेसर बने। साल 1954 में सेवानिवृत्त होने तक वो अपने पद पर बने रहे। इसी साल फिजिक्स में उनके योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. बॉर्न ने कुछ वक्त भारत में रहकर भी शोध किया है। वो बेंगलुरू शहर में छह महीने की अवधि के लिए रहे थे जब उन्होंने प्रमुख भारतीय भौतिक विज्ञानी और सहयोगी नोबेल पुरस्कार विजेता सी.वी. रमन के साथ काम किया था।
ये भी पढ़ें: Happy Birthday Homai Vyarawalla: भारत की पहली महिला फोटो पत्रकार, जिसने खींची कई ऐतिहासिक तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications