हैती: राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की हत्या के मामले में शक के घेरे में पूर्व न्यायाधीश, गिरफ्तारी वारंट जारी
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बेंडेल कोक-थेलॉट को शक के घेरे में लिया है।
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 31 जुलाई। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बेंडेल कोक-थेलॉट को शक के घेरे में लिया है। मौसे की हत्या के बाद से ही उनके हत्यारों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि न्यायाधीश कोक-थेलॉट मौसे की हत्या से पहले कोलंबियाई हत्यारों से मिली थीं।

बता दें कि साल 2017 में मौसे हैती के राष्ट्रपति बने थे, लेकिन हाल ही के दिनों में देश में उनके खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वहीं मौसे का कहना था कि उनका कार्यकाल साल 2022 तक चलना चाहिए। मौसे को अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, और कई अमेरिकी संगठनों का समर्थन प्राप्त था। वहीं विपक्ष चाहता था कि मौसे फरवरी में ही संवैधानिक प्रावधान के अनुसार पद छोड़ दें, जो कि राष्ट्रपति बनने की अवधि वहां से गिनता है जब व्यक्ति चुना गया हो न कि तब से जब व्यक्ति ने पदभार संभाला हो।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-चीन समेत आधी दुनिया में बिगड़े हालात, WHO ने कहा डेल्टा से भी जानलेवा वेरिएंट आने की आशंका
बता दें कि कॉक-थेलॉट को फरवरी में दो अन्य न्यायाधीशों के साथ उस समय सुप्रीम कोर्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था जब मौसे ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ तख्तापलट की योजना बनाई जा रही थी। इस हफ्ते की शुरुआत में हैती पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
हैती की राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता, महानिरीक्षक मैरी मिशेल वेरियर ने संवाददाताओं से कहा कि मौसे की हत्या के मामले में गिरफ्तार कोलंबियाई भाड़े के आरोपियों और हैतियन-अमेरिकियों ने कहा है कि वे कॉक-थेलॉट से उसके घर पर दो बार मिले थे। आरोपियों ने पुलिस को वह दस्तावेज भी सौंपा है जिसपर उन्होंने कॉक-थेलॉट से उनके घर पर मुलाकात के दौरान हस्ताक्षर किये थे। पुलिस ने कहा कि पूर्व न्यायाधीश के मुख्य घर और उनके अन्य आवासों पर भी झापेमारी की गई थी, लेकिन कहीं पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने मौसे की हत्या मामले में शुक्रवार को एक अन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक कुल 27 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अभी इस संबंध में और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications