सावधान! दुनिया में फिर फिर लौट रहा कोरोना, इस हफ्ते हुई मौतों के बाद WHO की चेतावनी
कोरोना से संबंधित मामले चौंकाने वाले बताए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर दुनिया को एक बार फिर से सतर्क हो जाने की जरूरत है।
न्यूयॉर्क, 17 जून : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि, इस साल जनवरी में कोरोना वायरस महामारी में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन पिछले सप्ताह के आंकडों पर अगर गौर करें तो मालूम होता है कि, कोरोना वायरस ने एक बार फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। उत्तर कोरिया समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 8,700 से अधिक मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। विश्व स्तर पर 535 मिलियन से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, कोविड से 63 लाख (6.3 मिलियन) से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

Recommended Video

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, फिर बढ़ रहे मामले
कोरोना से संबंधित मामले चौकाने वाले बताए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर दुनिया को एक बार फिर से सतर्क हो जाने की जरूरत है। इस विषय पर एक बार फिर से हमें सोचना होगा कि आखिर क्या वजह रही, जिसके कारण कोरोना महामारी फिर से मौत बनकर लोगों के बीच पहुंचकर कहर बरपा रहा है।

बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ
यह एक गंभीर समस्या है। दुनिया के कई देश कोरोना के गिरते ग्राफ के बाद से खतरनाक वायरस के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। क्या कोरोना को लेकर कई देश लापरवाही बरतते हुए COVID-19 परीक्षण से जुड़ी रणनीतियों को बदल रहे हैं, जिनके कारण कम संख्या में लोगों का परीक्षण हो रहा है। इस कारण कोरोना से संक्रमित लोगों की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है।

किस देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अधिक है
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के छह क्षेत्रों, अमेरिका और पश्चिमी प्रशांत इलाकों में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में 17 से 21 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। अमेरिका, ब्राजील और कनाडा की बात करें तो अमेरिका में कोरोना महामारी के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या अधिक थी। अब नए ताजे आंकड़ों पर गौर करें तो पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र, चीन, ऑस्ट्रेलिया और जापान में कोरोना से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

लापरवाही बरती तो जा सकती है जान
दुनिया के देशों के स्तर पर गौर करें तो, अमेरिका में सप्ताहिक सबसे अधिक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। इसके बाद चीन, ब्राजील और रूस का स्थान आता है, जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा उत्पात मचाया है। हालांकि, ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या में तेजी देखी गई। ब्राजील में कोरोना से 989 नई मौतों के साथ 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि रूस में 500 मरीजों के मौत के नए मामले सामने आए हैं,। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या में 12% की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में साप्ताहिक 2,376 मौतों के साथ 32% की वृद्धि दर्ज की। चीन में 1,201 मौतों के साथ 32% की वृद्धि हुई, और इटली में 443 मौतों के साथ 17% की वृद्धि हुई।

कोरोना के मामले
अमेरिका में कोरोना के साप्ताहिक सबसे अधिक 743,723 मामले सामने आए हैं। इसके बाद चीन में 501,146, जर्मनी में 281,706, ब्राजील में 279,862 और ऑस्ट्रेलिया में 194,158 कोरोना के मामले सामने आए हैं। अन्य चार क्षेत्रों में कोरोना के कम मामले दर्ज किए गए हैं।
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications