शांति के चार सूत्र नहीं, एक ही काफी- आतंकवाद छोडो पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से दिये गये शांति के चार सूत्री फार्मेूले को नकारते हुए भारत ने कड़े शब्दों में कहा कि वो हर मुद्दे पर शांति वार्ता करने को तैयार है बशर्ते पाकिस्तान अपने यहां से चल रहे आंतकवाद नेटवर्क का खात्मा करे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से पैदा हो रहा आतंकवाद द्विपक्षीय संबंधों को बहाल होने में मुश्किलें पैदा कर रहा है।
विदेशमंत्री ने कहा कि बातचीत और आंतकवाद एक साथ चल नहीं सकते हैं इसलिए पहले पाकिस्तान अपनी स्थिति को स्पष्ट करे फिर बातों की बातें करे। स्वराज ने 193 सदस्यीय निकाय में दिये अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने चार सूत्री नई शांति पहल को कहा था। मैं जवाब देना चाहूंगी। हमें चार सूत्रों की जरूरत नहीं है। हमें सिर्फ एक ही चाहिए... और वो है आतंकवाद को खत्म करो और बैठकर बातें करो।
शांति के चार सूत्र नहीं, एक ही काफी- आतंकवाद छोडो पाकिस्तान
संयुक्त राष्ट्र में गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भाषण दिया। उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र का पूरा समर्थन करेगा। हम 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाने जा रहे हैं। किसी के भी जीवन में 70 वर्ष अच्छा पड़ाव होता है। इस समय में क्या हमने पाया, क्या हमने खोया। संयुक्त राष्ट्र ने क्या किया क्या नहीं किया। स्वराज ने कहा कि बहुत जगहों पर यूएन को सफलता मिली है लेकिन अभी भी बहुत सारी जगह ऐसी हैं जहां कुछ नहीं बदला है।
आतंकियों के खिलाफ तो कार्ररवाई हुई है लेकिन आतंकवाद को पनाह देने वालों के खिलाफ अभी भी कुछ नहीं हुआ है। मुंबई हमलों के योजनाकार पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं, सुषमा ने विश्व समुदाय पर यह सुनिश्चित करने के लिए जोर डाला कि वो ऐसे राष्ट्रों को चिह्नित करें जो आतंकियों को पनाहे देते हैं और हथियार मुहैया कराते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
