पाक मीडिया ने नरेंद्र मोदी को कहा राखी सावंत, पाकिस्तान को पोर्न स्टार
नई दिल्ली। कहते हैं जंगल का राजा शेर भले ही दहाड़े लेकिन सियार के अपने ही सुर होते हैं... कुछ इसी तरह का हाल है पाकिस्तान का। पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को केवल भारतीय मीडिया में ही बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में खास कवरेज मिली लेकिन पाकिस्तान मीडिया ने अपना दिमाग लगाते हुए इस टूर की जबरदस्त आलोचना कर डाली है, जिसकी वजह से अब पाक मीडिया की चारों ओर किरकिरी हो रही है। मजेदार बात यह है कि जोश में होश खो बैठे पाक मीडिया ने मोदी की तुलना राखी सावंत से की और खुद के देश की तुलना पोर्न स्टार से कर डाली।
पढ़ें- मोदी के सैप सेंटर और मेडिसन स्क्वॉयर के भाषणों में क्या हैं अंतर

क्या कहा पाक मीडिया ने?
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द ट्रिब्यून' ने अपने ब्लॉग में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा इतना जोशीला नहीं था, जितना दिखाई दे रहा था, उन्हें जबरदस्ती की कवरेज दी जा रही थी, वेबसाइट में पाकिस्तानी एंकर डॉ शाहिद मसूद के उस बयान को खासी तवज्जो दी गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी साहब आइटम गर्ल राखी सावंत की तरह हैं।
डा. शाहिद मसूद ने कहा, "राखी सावंत सब चीजों के लिए पोर्न स्टार सन्नी लियोन को जिम्मेदार बता देती हैं। ठीक वैसे ही भारत के पीएम मोदी भी इराक में लड़ाई से लेकर सीरिया संकट और यूरोप माइग्रेंट क्राइसिस तक जैसी सब चीजों के लिये पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा देते हैं।
इस वाक्य में आप साफ देख सकते हैं कि किसकी तुलना किससे की गई है। साथ ही आप पत्रकार महोदय के बौद्दिक स्तर का पता लगा सकते हैं। ब्लाग में साफ तौर पर मोदी को सिख, पटेल और कश्मीरी विरोधी कहा गया है।
नरेंद्र मोदी को पहले कहा था आतंकी
यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने हमारे देश के पीएम मोदी के लिए इस तरह के ऊंट-पटांग शब्दों का प्रयोग किया है। इससे पहले कई बार वो पीएम मोदी को मुस्लिम विरोधी और आतंकी तक बता चुका है और पत्रकार शाहिद मसूद पहली बार इस तरह से लोगों के सामने पेश नहीं आये है। इससे पहले जब इस साल 26 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पीएम मोदी ने अपने यहां चीफ गेस्ट बनाया था तो भी मसूद ने एक टीवी चैनल पर मोदी को बहुत बड़ा ड्रामाबाज कहा था।













Click it and Unblock the Notifications