कोरोना से भी खतरनाक वायरस आ चुका है तबाही मचाने! कई लोगों की मौत, नहीं है इसका कोई इलाज
दुनिया में पिछले कई सालों से लोग वायरस की चपेट में हैं। इबोला, कोरोना वायरस फिर मंकी पॉक्स अब मारबर्ग दुनिया को तबाही की कगार पर लाने के लिए आ चुका है।
अक्करा,
id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>

वायरस मचा रहा तबाही
दुनिया में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। बता दें कि, मारबर्ग वायरस का पता पिछले साल गिनी में पता चला था। उस वक्त वहां और कई दूसरा मामला सामने नहीं आया था। अब घाना में इस वायरस ने प्रकोप मचाना शूरू कर दिया है।

बीमारी के क्या हैं लक्षण, जानें
जानकारी के मुताबिक,इस मारबर्ग वायरस की अब तक कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बनी है। यह बिलकुल इबोला की तरह ही जानलेवा और खतरनाक है।

बहुत ही खतरनाक है यह वायरस
मारबर्ग वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों को तेज बुखार और अंदरूनी व बाहरी खून रिसाव होता है। इस वायरस के कारण तेज बुखार और सिरदर्द हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इस वायरस की मृत्यु दर भी अधिक है। लोगों को इसके लक्षण दिखने पर तुरंत आइसोलेट होने की सलाह दी जा रही है।

अब जानें भारत में कोरोना का हाल
बता दें कि, भारत में कोरोना वायरस के मामलों में आज सोमवार (18 जुलाई) को गिरावट हुई है लेकिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 16,935 नए कोरोनो वायरस केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 51 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। बीते एक दिनों में 16 हजार 69 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं।

दुनिया में कोरोना
दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, इससे दुनिया में एक बार फिर से महामारी को लेकर टेंशन बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ एक और वायरस के आने से चिंता दोगुनी हो गई है। अब आगे कोरोना के साथ-साथ यह वायरस कैसी तबाही मचाता है, यह तो समय ही तय करेगा, लेकिन इससे बचने के लिए सावधानी जरूरी है।
(फोटो सौ: पीटीआई, सोशल मीडिया)












Click it and Unblock the Notifications