जॉर्ज फ्लॉयड केसः हिंसक प्रदर्शन में शामिल एंटीफा को आतंकी संगठन करार देगा अमेरिका
नई दिल्ली: अमेरिका में इसी हफ्ते मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड नामक एक अश्वेत की पुलिस हिरासत में मौत के बाद शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन और आगजनी में प्रमुख रूप से शामिल एंटीफा (Antifa) संगठन को आंतकवादी समूह करार दिया जाएगा। पुलिस ने अब तक पूरे अमेरिका में कुल 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

बीते रविवार को इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार फासीवाद विरोधी समूह एंटीफा को आतंकवादी संगठन करार देगी। अमेरिका में फासीवाद के विरोधी लोगों को एंटी फॉसिस्ट अथवा एंटीफा कहा जाता है।
Recommended Video

गौरतलब है गत 26 मई को मिनियापोलिस की स्थानीय पुलिस ने पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड धोखाधड़ी के मामूली आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी से पूर्व मृतक जॉर्ज फ्लॉयड के खिलाफ पुलिस के क्रूरतम व्यवहार के वायरल हुए एक वीडियो के बाद लोग सड़कों पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे और कुछ देर बाद ही प्रदर्शन हिंसक और आगजनी में बदल गए।

बताया जाता है घटना के बाद से ही हिंसक विरोध प्रदर्शन ने पूरे अमेरिका को अपने आगोश में ले लिया। लोग पुलिस कीबर्बरता के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें मामूली आरोप में गिरफ्तार किया जॉर्ज फ्लॉयड को सड़क पर उल्टा लिटाकर पुलिस अधिकारी ने कथित रूप से करीब 7 मिनट तक अपने घुटने से उसके गर्दन दबाए रखा था और सांस नहीं ले पाने की गुहार के बावजूद पुलिस अधिकारी ने उसे नहीं छोड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने शनिवार को कहा, अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड के लिए शुरू हुए आंदोलन को कट्टरपंथी और आंदोलनकारियों ने हाइजैक कर लिया है। बाहरी कट्टरपंथी और आंदोलनकारी स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं, वो इसे अपने निजी फायदे के लिए इस्तेाल कर रहे हैं। वहीं, मिनेसोटा के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जॉन हैरिंगटन ने बताया कि गत शनिवार को गिरफ्तार हुए करीब 20% लोग राज्य के बाहर के थे।

गत रविवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए हैरिंगटन ने आगे कहा, यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप ने ट्वीट के जरिए एंटीफा को आतंकवादी समूह बताया हो। टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज़ जैसे अन्य रूढ़ीवादी नेताओं ने इसी तरह के बयान दिए हैं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप प्रशासन गंभीरता से औपचारिक प्रक्रियाओं के माध्यमों से एंटिफा को आतंकी घोषित कर रहा है, क्योंकि आमतौर पर ऐसा करने के लिए कई संघीय एजेंसियों में समन्वय की आवश्यकता होती है।

उल्लेखनीय है अमेरिका में फासीवाद का विरोध करने वाले लोगों को एंटी फासिस्ट अथवा एंटिफा कहा जाता है। अमेरिका में एंटीफा का आंदोलन उग्रवादी, वामपंथी और फासीवाद विरोधी आंदोलन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एंटीफा में शामिल लोग नव-नाजी, नव-फांसीवाद, रंगभेद के खिलाफ होते हैं. एंटीफा के लोग सरकार के खिलाफ खड़े रहते हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरे अमेरिका 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications