अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने सितंबर तक टाला G-7 समिट, भारत समेत इन देशों को करेंगे आमंत्रित
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जी-7(G-7) समिट को टालने जा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो फिलहाल सितंबर 2020 तक जी 7 सम्मेलन को टालने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो इस बैठक के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस, साउथ कोरिया को आमंत्रित करना चाहते हैं।
Recommended Video

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी कि वो सितंबर तक इस समिट को टाल रहे हैं और इसकी जगह मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस और साउथ कोरिया को बैठक के लिए आमंत्रित करूंगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जी-7 समिट का फॉर्मेट काफी आउटडेटेड है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं इसे टाल रहा हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि दुनिया में क्या चल रहा है इसे G-7 सम्मेलन ठीक से नहीं दर्शा पाता है।
उन्होंने कहा कि ये बहुत ही आउटडेटेंट देशों का समूह है। आपको बता दें कि यह समिट अमेरिका का वाशिगंटन में जून 10-12 को आयोजित होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे जून के अंत में शिफ्ट कर दिया गया। आपको बता दें कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जी-7 सम्मेलन के आमंत्रण को ठुकरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications