Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन में रेस्टोरेंट के भीतर मिले डायनासोर के पैरों के निशान, 10 करोड़ साल पहले इनसे कांपती थी दुनिया

सॉरोपोड्स को उनके विशाल आकार के लिए जाना जाता है। वे अपनी गर्दन और पूंछ की मदद से और अधिक लंबे हो जाते थे। उनकी गर्दन और पूंछ लंबी और विशालकाय होती थीं।

बीजिंग, 23 जुलाई : आज से 10 करोड़ साल पहले धरती पर विशालकाय डायनासोर की हुकूमत हुआ करती था। धरती के जंगल नदियों, पहाड़ों, समंदर, आसमानों में सिर्फ इनका ही राज था। ये जब झुंड में चलते थे तो लगता था मानों धरती पर भूचाल आ गया हो। बड़े-बड़े पेड़ कड़कड़ाने लगते थे। डर से पशु पक्षी पेड़ों, गुफाओं और कंदराओं में छिप जाते थे। ऐसा था इनका वर्चस्व। लेकिन धरती पर आए प्राकृतिक महाविनाश ने इन महान और विशालकाय जीवों का अस्तित्व धरती से खत्म कर दिया। लेकिन आज भी इनके कदमों के निशान धरती पर मौजूद हैं। अभी हाल ही में चीन के एक रेस्टोरेंट में डायनासोर की सबसे बड़ी प्रजाति (footprints of sauropod dinosaur species foot print found in restaurant in china) सौरोपोड के विशाल पैरों के निशान मिले हैं।

डायनासोर के पैरों के निशान मिले

डायनासोर के पैरों के निशान मिले

आज से 10 करोड़ साल पहले धरती पर विशालकाय डायनासोर का ही राज था। डायनासोर का अंत एक बहुत बड़े ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने से हुआ था। जानकारी के मुताबिक, यह ऐस्टरॉइड मेक्सिको के युकटॉन प्रायद्वीप से टकराया था जिस वजह से उस जगह 111 मील चौड़ा और 20 मील गहरा गड्ढा बन गया था। जब वैज्ञानिकों द्वारा इस गड्ढे की जांच हुई तो वहां की चट्टान में सल्फर कम्पाउन्ड पाया गया।

बहुमंजिला इमारत जितने लंबे होते थे डायनासोर

बहुमंजिला इमारत जितने लंबे होते थे डायनासोर

इन विशालकाय जानवरों का आकार किसी बहुमंजिला इमारत जितना रहा होगा जिनमें से कुछ मांसाहारी तो कुछ शाकाहारी होते थे। वर्तमान में जीवाश्म विज्ञानी और पुरातत्वविद जब खोज करने निकलते हैं तो किसी पुरातात्विक स्थल पर खुदाई में डायनासोर के अवशेष या जीवाश्म मिल ही जाते हैं। लेकिन दक्षिण-पश्चिम चीन के एक रेस्तरां के भीतर डायनासोर के इतिहास से जुड़ी एक बड़ी खोज हुई है। रेस्तरां के बाहरी परिसर में प्राचीन जीव डायनासोर के पैरों के निशान मिले हैं जो करीब 10 करोड़ साल पुराने बताए जाते हैं।

सॉरोपोड्स प्रजाति सबसे लंबे होते थे

सॉरोपोड्स प्रजाति सबसे लंबे होते थे

सॉरोपोड्स को उनके विशाल आकार के लिए जाना जाता है। वे अपनी गर्दन और पूंछ की मदद से और अधिक लंबे हो जाते थे। उनकी गर्दन और पूंछ लंबी और विशालकाय होती थीं। ये प्रसिद्ध ब्रोंटोसॉरस इस समूह का हिस्सा है। पैरों के निशान लेशान क्षेत्र में स्थित रेस्तरां के एक डाइनर ओ होंगटाओ द्वारा देखे गए, जिन्होंने आंगन के पत्थरों में कई बड़े गड्ढे देखे। ये प्रिंट शहर में डायनासोर के घूमने का पहला सबूत भी हैं।

आज भी डायनासोर के करोड़ों वर्ष पहले होने के सबूत मिल जाते हैं

आज भी डायनासोर के करोड़ों वर्ष पहले होने के सबूत मिल जाते हैं

दूसरी तरफ, डायनासोर पैरों के निशान दिखने के बाद पैलियोन्टोलॉजिस्ट को घटनास्थल पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि, ये दो डायनासोर के फुटप्रिंट है जिनकी लंबाई 26 फीट रही होगी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां डायनासोर के पैरों के निशान मिले हैं, वहां रेस्टोरेंट से पहले चिकन फार्म हुआ करता था जिसके कारण वहां गंदगी की वजह से पैरों के निशान ढक गए थे। जिसके कारण पैरों के निशान आज भी वैसे ही बने हुए थे, जब डायनासोर यहां से गुजरे होंगे।

लंबी गर्दन होती थी सॉरोपोड्स की

लंबी गर्दन होती थी सॉरोपोड्स की

जीवाश्म विज्ञानी और चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ जियोसाइंसेज में एसोसिएट प्रोफेसर लिडा जिंग ने यूएसए टुडे को बताया कि उनकी टीम ने एक 3डी स्कैनर का इस्तेमाल करते हुए इस खोज की पुष्टि की। अक्सर तस्वीरों और फिल्मों में नजर आने वाले ब्रोंटोसॉरस सॉरोपोड्स प्रजाति का ही हिस्सा थे और इन्हें इनकी लंबी गर्दन और पूंछ के लिए जाना जाता था। इसे पृथ्वी पर जन्म लेने वाला सबसे बड़ा जानवर माना जाता है। जानकारी के मुताबिक ये डायनासोर अपनी गर्दन और पूंछ की सहायता से 50 फीट तक लंबे हो सकते थे।

26 फीट लंबा रहा होगा डायनासोर

26 फीट लंबा रहा होगा डायनासोर

जिंग ने बताया कि रेस्तरां में मिले पैरों के निशानों से पता चलता है कि यह जीव करीब 26 फीट लंबा था। उन्होंने कहा कि चीन में विकास कार्यों और निर्माण ने जीवाश्म विज्ञानियों के लिए जीवाश्मों के अध्ययन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है इसलिए रेस्तरां की यह खोज बेहद दुर्लभ है। इसी वजह से उनकी टीम खोज की सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर साइट पर पहुंच गई।

काफी अहम है यह खोज

काफी अहम है यह खोज

यह खोज इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि यह क्रेटेशियस काल से जुड़ी हुई है। जिंग के मुताबिक रेस्तरां मालिक ने साइट की घेराबंदी कर दी है ताकि लोगों के आने-जाने से पैरों के निशान खराब न हों।

(फोटो सौ. सोशल मीडिया)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+